Kanker

CG : घूसखोरी का लाइव VIDEO – मॉडल लाइब्रेरी की मरम्मत में रिश्वत का खेल! इंजीनियर ने ठेकेदार से मांगे 50 हजार, वीडियो वायरल

VIRAL Video : कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल जनपद पंचायत में पदस्थ RES उप अभियंता बुधपाल वासनिक एक रिश्वतखोरी के मामले में विवादों में घिर गए हैं। मावा मॉडल लाइब्रेरी भवन मरम्मत कार्य के मूल्यांकन को बढ़ाने के एवज में ठेकेदार से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बताया जा रहा है कि अभियंता वासनिक ने ठेकेदार से मूल्यांकन में कृपा करने के बदले मोटी रकम की मांग की थी। ठेकेदार ने इस लेनदेन का वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया, जिससे विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वीडियो में कथित रूप से वासनिक को रिश्वत की रकम लेते हुए दिखाया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

MoreSandesh. Com News वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इस पूरे घटनाक्रम ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम जनता में भी इसे लेकर रोष देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस वायरल वीडियो के बाद क्या कार्रवाई करता है और रिश्वतखोरी के इस मामले में दोषी पर क्या कदम उठाए जाते हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG: शौच के लिए घर से बाहर निकली थी महिला,अचानक भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

कांकेर:- जिले में जंगली जानवरों के रिहायशी इलाकों के आसपास पहुंचने और ग्रामीणों…

CG: पाइपलाइन जोड़ने का काम कर रहा मजदूर गड्ढे में दफन, जेसीबी ड्राइवर ने डाल दी मिट्टी, 4 दिन बाद मिली लाश

कांकेर:- जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हिंगनझर में एक मजदूर जिंदा…

CG News : महिला व नवजात की मौत पर बड़ा एक्शन, ड्यूटी पर तैनात दो नर्स हुई निलंबित, मामला मानवाधिकार तक पहुंचा

कांकेर : भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूता और नवजात की मौत के…

1 of 8