नई दिल्ली

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला पर्यावरण बचाने के लिए अरावली रेंज में नई माइनिंग पर पूरी तरह रोक

नई दिल्ली : पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लेते हुए अरावली रेंज में नई माइनिंग लीज़ पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब अरावली क्षेत्र में किसी भी नई खनन परियोजना को अनुमति नहीं दी जाएगी, वहीं मौजूदा मामलों में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने इंडियन काउंसिल ऑफ फॉरेस्ट्री रिसर्च एंड एजुकेशन (ICFRE) को अतिरिक्त नो-माइनिंग ज़ोन की पहचान करने की जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि पारिस्थितिक संतुलन, जैव विविधता और भूजल संरक्षण को मजबूत किया जा सके। यह निर्णय अरावली जैसे संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र को बचाने, अवैध खनन पर लगाम लगाने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही…

Manrega : केंद्र सरकार ने बदला मनरेगा का नाम, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर, श्रमिकों को होगा अधिक फायदा

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में ग्रामीण रोजगार से…

Breaking : अब हफ्ते में मिलेगी 3 छुट्टियां, नए लेबर कानून ने बदल दिए नियम, लेकिन …. इतने घंटे करना होगा काम

नई दिल्‍ली : लेबर कोड के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है, इसमें सैलरी, पीएफ,…

1 of 34