ब्रेकिंग न्यूज़

Bhopal to Raipur Flight : भोपाल – रायपुर फ्लाइट अब हफ्ते में सातों दिन, डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर

रायपुर : भोपाल और रायपुर के बीच हवाई यात्रा अब और सुविधाजनक होने जा रही है। शनिवार से इंडिगो एयरलाइंस की भोपाल-रायपुर फ्लाइट सप्ताह के तीन दिन के बजाय नियमित रूप से सातों दिन संचालित होगी। यह फ्लाइट डेढ़ घंटे में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजधानियों को जोड़ती है, जिससे यात्रियों को लंबे इंतजार से राहत मिलेगी। नियमित उड़ान से किराए में भी मामूली कमी की उम्मीद है।

विमानन सूत्रों के अनुसार, त्योहारी सीजन को देखते हुए इंडिगो ने उड़ानों की संख्या और गंतव्यों को बढ़ाने का फैसला किया है। पहले यह फ्लाइट रविवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होती थी, लेकिन अब यह रोजाना उपलब्ध होगी। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच पुराने पारिवारिक और व्यावसायिक रिश्तों को देखते हुए यह कदम दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंधों को और मजबूती देगा।

हालांकि, त्योहारी सीजन से पहले हवाई किराए में तेजी देखी जा रही है। बेंगलुरु से रायपुर का किराया 13 हजार से बढ़कर 18 हजार रुपये और कोलकाता से रायपुर का किराया 11 हजार से 18 हजार रुपये तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में अन्य शहरों से रायपुर आने वाली फ्लाइट्स के किराए में और वृद्धि की आशंका है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : CGBSE 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा रद्द, नया टाइम टेबल जारी, प्रश्न पत्र वायरल होने पर लिया गया फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा…

IAS Transfer : एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए कई जगहों के कमिश्नर और कलेक्टर, एक साथ इतने अफसर इधर से उधर

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने अपने प्रशासनिक महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया…

CG Vidhansabha : छत्तीसगढ़ में पहली बार रविवार को लगेगा विधानसभा सत्र, शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक…

1 of 24