Uttar Pradesh

सावधान बिजली उपभोक्ता अब 1 रुपये भी माइनस हुआ तो कटेगी बत्ती, इन 19 जिलों में लागू होने जा रहा है ‘प्री – पेड’ मीटर का नियम

लखनऊ : मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (MVVNL) ने अपने 19 जिलों के उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा फरमान जारी किया है। अब पोस्ट-पेड का जमाना लदने वाला है और उसकी जगह ‘स्मार्ट प्री-पेड मीटर’ लेने जा रहे हैं। लखनऊ और बरेली जैसे बड़े शहरों में यह काम युद्ध स्तर पर चल रहा है, और अगले दो से चार महीनों में अन्य जिलों में भी बिजली काटने और जोड़ने का पूरा कंट्रोल सॉफ्टवेयर के हाथ में होगा।

रिचार्ज न करने पर गुल होगी बिजली

विभाग की इस नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को मोबाइल की तरह पहले रिचार्ज करना होगा। अगर मीटर का बैलेंस एक रुपया भी माइनस में गया, तो बिजली अपने आप गुल हो जाएगी। वर्तमान में हालत यह है कि महज 3-4 रुपये माइनस होने पर भी एजेंसियां कनेक्शन काट रही हैं, और सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसमें जेई (JE) से लेकर मुख्य अभियंता तक बेबस हैं। पैसा जमा होने के बाद भी कनेक्शन जुड़ने में लंबा समय लग रहा है, जिससे उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है।

मोबाइल पर रखनी होगी नज़र

आंकड़ों के गणित को समझें तो, यदि मध्यांचल के 1 करोड़ उपभोक्ता अपने मीटर में औसतन 1000 रुपये का भी बैलेंस रखते हैं, तो बिजली विभाग के पास एडवांस में 10 अरब रुपये का फंड जमा हो जाएगा। विभाग इस भारी-भरकम रकम का उपयोग अपनी मर्जी से कर सकेगा, जबकि उपभोक्ताओं को अब हर वक्त अपने मोबाइल मैसेज पर नजर रखनी होगी ताकि अचानक अंधेरा न छा जाए।

19 ज़िलों में लागू होगी यह व्यवस्था

मध्यांचल के जिन 19 जिलों में यह व्यवस्था लागू हो रही है, उनमें बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, रायबरेली, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, लखनऊ और अमेठी शामिल हैं। अगले डेढ़ से दो साल के भीतर इन सभी क्षेत्रों में शत-प्रतिशत प्री-पेड मीटर लगाने का लक्ष्य है।

What's your reaction?

Related Posts

School Holiday : छात्रों के लिए गुड न्यूज़, राज्य सरकार ने अचनाक बढ़ाई गर्मी की छुट्टियां, जानें कब खुलेंगे स्कूल

लखनऊ : भीषण गर्मी के असर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों की सुरक्षा,…

Gangrape Case : जंगल में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, इतने लोगों ने मिटाई हवस …. इस हाल में मिली पीड़िता

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल में  जानवरों का चारा लेने…

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

श्री कृष्ण की नगरी में ईद के दिन मचा बवाल, गौ – तस्करों ने की गौ – सेवक का किया ये हाल, फिर जो हुआ…

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से ईद के दिन एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण घटना सामने…

1 of 23