Uttar Pradesh

Sex Racket : स्पा सेंटर में ग्राहकों को दिए जाते थे लुभावने ऑफर, फिर शुरू होता था जिस्म का खेल, अंदर का नजारा देख उड़े पुलिस के होश

गोरखपुर : देश के बड़े बड़े शहरों में देह व्यापार का धंधा तेजी से फैल रहा है। महानगरों के साथ-साथ अब यह कारोबार कस्बों और औद्योगिक इलाकों तक भी पहुंच चुका है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर छापा मारकर तीन लोगों को जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना रामगढ़झील इलाके का है, जहां ​एक स्पा सेंटर मौजूद है। बताया जा रहा है कि यहां स्पा के बहाने पर वहां पर मसाज नहीं, बल्कि लोगों की इज्जत की कीमत लगती थी। यहां मसाज कराने वाले लोगों को लुभावने ऑफर दिए जाते थे।

स्पा से भागी लड़की सूचना तो पुलिस ने मारा छापा

पुलिस के अनुसार, स्पा से किसी तरह निकलने में सफल रही एक लड़की ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही रामगढ़ताल थाना पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापेमारी कर कार्रवाई करते हुए पांच लड़कियों को मुक्त कराया था। मामले में मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। स्पा मालिक को वांछित कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, लंबे समय से स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने गोपनीय तरीके से जांच-पड़ताल शुरू की।

प्रारंभिक जांच में शिकायतों की पुष्टि होने पर टीम गठित कर स्पा सेंटर पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

What's your reaction?

Related Posts

कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को सुनाई सजा-ए-मौत, पति की हत्या के बाद नीले ड्रम में छिपाया था शव

मेरठ : मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में आज मुस्कान और साहिल की सजा पर…

Liquor Shop Close : बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, अवैध रूप से बेची तो होगी तगड़ी कार्रवाई, जानिए क्या है वजह?

कासगंज : उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक खंड के द्विवार्षिक चुनाव…

कम उम्र की लड़कियों से करता सेक्स …. बनाता था लाइव वीडियो, मोबाइल में मिले 20 से अधिक युवतियों का न्यूड वीडियो

कानपुर : यहां के निजी कैंटिन संचालक केशव उत्तम की करतूतें सामने आने के बाद पुलिस…

1 of 30