मध्य प्रदेश

विधायक के घर काम करने वाली युवती ने किया सुसाइड, मचा हड़कंप, बेटी को इस हाल में देख मां-बाप के उड़ गए होश, सुसाइड नोट

इंदौर : इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। भगत सिंह नगर की रहने वाली 19 वर्षीय युवती नेहा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब शाम को युवती के पिता घर पहुंचे और बेटी को फंदे पर लटका पाया।

विधायक के घर काम करने वाली युवती ने दी जान

बताया जा रहा है कि नेहा अपनी मां के साथ एक विधायक के घर पर काम करती थी। युवती के माता-पिता दोनों ही लंबे समय से विधायक के घर घरेलू कामकाज से जुड़े हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही बाणगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। बाणगंगा थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

उज्जैन : सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल के भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही…

1 of 39