मध्य प्रदेश

रेलवे स्टेशन के टॉयलेट में महिला से दरिंदगी, चाय लेने गया पति …. फिर पीछे से स्टैंड कर्मचारी ने पत्नी को बनाया हवस का शिकार

कटनी : मध्यप्रदेश के कटनी-चोपन रेलखंड पर स्थित सिंगरौली रेलवे स्टेशन में एक महिला यात्री के साथ प्रसाधन में बलात्कार की सनसनीखेज़ वारदात सामने आई है। यह घिनौनी हरकत वाहन स्टैंड के एक कर्मचारी द्वारा की गई। महिला को जीआरपी द्वारा कटनी लाकर एफआईआर दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया।कटनी जीआरपी पुलिस ने बताया कि रविवार की रात एक 25 वर्षीय महिला पति के साथ जबलपुर-इंटरसिटी एक्सप्रेस से सिंगरौली रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां से दूसरी ट्रेन पकडकऱ चौपन जाना था।

रात लगभग 12.30 बजे महिला का पति चाय लेने के लिए स्टेशन बाहर चले गए इस दौरान महिला सिंगरौली-बरगवां छोर स्थित प्रसाधन में निस्तार के लिए गई तभी आरोपी ने वारदात को अजाम दिया। जैसे ही महिला निस्तार के लिए प्रसाधन में घुसी वैसे ही घात लगाकर बैठे वाहन स्टैंड के कर्मचारी देवालाल साकेत निवासी वार्ड क्रमांक 13 गौरवती थाना मोरवा जिला सिंगरौली झपट पड़ा और जोर-जबरदस्ती करते हुए हुए महिला के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

पीडि़ता ने पति को वारदात के बारे में बताया, जिसके बाद सिंगरौली रेलवे स्टेशन चौकी में पहुंचकर वारदात के बारे में बताया। वारदात की जानकारी लगते ही कटनी जीआरपी थाना प्रभारी एलपी कश्यप महिला स्टॉफ के साथ सिंगरौली पहुंचे और पीडि़त महिला व पति को कटनी जीआरपी कटनी लाया गया। सूचना मिलते ही कटनी जीआरपी थाना प्रभारी एल.पी. कश्यप महिला स्टाफ के साथ सिंगरौली पहुँचे और पीड़िता व उसके पति को कटनी जीआरपी लाया गया। इधर जबलपुर से महिला उप निरीक्षक संजीवनी राजपूत कटनी पहुंची

और महिला के कथन लेते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 64, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। कटनी जीआरपी थाना प्रभारी एल पी कश्यप ने बताया कि सिंगरौली रेलवे स्टेशन में एक महिला यात्री के साथ वाहन स्टैंड के कर्मचारी ने प्रसाधन में बलात्कार किया है। सूचना पर महिला को कटनी लाकर एफआइआर कराई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिंगरौली में ऑनलाइन एफआइआर की सुविधा न होने के कारण कटनी लाकर एफआइआर कराई गई है।

What's your reaction?

Related Posts

School Time Table Change : बदला गया स्कूल और आंगनबाड़ी खुलने का समय, अलग-अलग हुआ छोटी और बड़ी कक्षाओं का टाइम, देखें आदेश

जबलपुर : जबलपुर में तापमान की गिरावट के बाद बढ़ती हुई ठंड के मद्देनजर अब स्कूलों…

बारिश के मौसम में फैली खतरनाक बीमारी! इस जिले में अब तक 10 लोगों की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बालाघाट : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में इन दिनों मलेरिया का कहर जारी है।…

1 of 40