Jagdalpur

CG News : तालाब में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू कर 4 युवकों का बचाया गया, क्रिकेट खेलकर लौटते वक्त हुआ भीषण हादसा

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शनिवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कालीपुर स्थित तालाब में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर जा गिरी। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में स्कार्पियों में सवार तीन युवकों की तालाब में डूबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुलिस जवानों ने गाड़ी का कांच तोड़कर चार अन्य युवकों की जान बचा ली।

जानकारी के मुताबिक यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मृतक और घायल सभी युवक शनिवार को क्रिकेट खेलने के बाद कालीपुर से जगदलपुर लौट रहे थे। रात के समय अचानक स्कॉर्पियो चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और बेकाबू स्कार्पियों सीधे तालाब में जा गिरी। स्कार्पियो के पानी में डूबते ही उसमें सवार युवकों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों की नजर तालाब में डूबते वाहन पर पड़ी।

स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए पुलिस को इस घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस के जवानों ने हालात की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जवानों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए स्कॉर्पियो का कांच तोड़ा और वाहन में फंसे चार युवकों को बाहर निकालकर सुरक्षित किया। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

हालांकि इस हादसे में स्कार्पियों सवार तीन युवकों को बचाया नहीं जा सका। तालाब के गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान जगदलपुर निवासी 41 वर्षीय मनीष नेवर, 33 वर्षीय शेखर और 38 वर्षीय भावेश नागे के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने तीनों शवों को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी महेश्वर नाग ने बताया कि हादसा कैसे हुआ, इसकी बारीकी से जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और अंधेरे में वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : “तुम्हे ACB से पकड़वा दूंगा” रिटायर अफसर को ACB की धमकी देकर ठगे लाखों रुपये, पुलिस ने शातिर को पकड़ा

जगदलपुर : एसीबी से पकड़वाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले कारोबारी को गिरफ्तार…

CG – मानवता हुई शर्मसार : नाबालिग को पेड़ से बंधक बनाकर बेरहमी से की पिटाई जाने क्या है पूरा मामला ….

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना इलाके में एक घिनौनी घटना सामने…

CG Breaking : 36 घंटे बाद मिली सब इंस्पेक्टर की डेड बॉडी, महाशिवरात्रि के दिन से थे गायब जाने कैसे हुआ हादसा

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से एक दुखद खबर सामने आई है। जगदलपुर में तैनात…

CG : महिला कांग्रेस नेत्री के साथ CRPF जवानों ने की गंदी बात, FIR के बाद दोनों जवानों को पुलिस ने लिया हिरासत में…

जगदलपुर : महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव सायमा अशरफ ने दो सीआरपीएफ जवानों…

CG : महतारी वंदन योजना की सूची से काटे गए हजारों महिलाओं के नाम, अपात्र हितग्राहियों से वापस लिए जा रहे रुपए

जगदलपुर : भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना में अनियमितताओं का…

1 of 4