मध्य प्रदेश

पहचान छिपाकर सेल्स मैनेजर को बुलाया फ्लैट, फिर बनाया हवस का शिकार, बाद में ऐसे करने लगा ब्लैकमेल, असलियत सामने आते ही उड़ गए होश

इंदौर : मध्य प्रदेश की संस्कारधानी इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां डिजिटल मार्केटिंग कंपनी में काम करने वाली एक सेल्स मैनेजर ने एक युवक पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाम बदलकर बनाए शारीरिक संबंध

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मुलाकात 28 अक्टूबर 2025 को फरहान शेख नाम के युवक से हुई थी। युवती का आरोप है कि उस समय आरोपी ने अपना नाम मोहित बताकर उससे दोस्ती की थी। इसके बाद 15 नवंबर को उसने युवती को फ्लैट पर बुलाया, जहां जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और उसके फोटो-वीडियो भी बना लिए।

फोटो और वीडियो के जरिए किया ब्लैकमेल

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी फरहान शेख ने इन फोटो और वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और लगातार शोषण करता रहा। इतना ही नहीं, युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया गया। इस मामले से परेशान होकर पीड़िता हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों के साथ पहुंचकर इंदौर महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

इस होटल के बंद कमरे में चलता था जिस्मफरोशी का गंदा धंधा.. महज 500 रुपये में हो जाता था अय्याशी का इंतज़ाम

जबलपुर :- देश में लाख कोशिशों के बाद भी सेक्स रैकेट के मामले थमने का नाम नहीं ले…

1 of 28