मध्य प्रदेश

टूटे बिजली तार की चपेट में आई मोटरसाइकिल, 1 महिला समेत 3 लोग जिंदा जले…

बालाघाट : मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। सर्रा गांव के पास टूटे हुए बिजली तार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है, और स्थानीय लोग बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, मृतक एक ही परिवार के थे और मोटरसाइकिल से सर्रा गांव से नेवरवाही की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 8.30 बजे सर्रा और नेवरवाही के बीच जंगल क्षेत्र में उनकी बाइक एक पेड़ की टहनी पर गिरी 11 केवी की टूटी बिजली लाइन से टकरा गई। टकराव इतना भीषण था कि बाइक में तुरंत आग लग गई, और तीनों सवार आग की लपटों में घिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को बचाने का मौका ही नहीं मिला।

मृतकों की पहचान सेवक पाचे 30 वर्ष, उनकी पत्नी रेणुका पाचे 28 वर्ष और उनके भतीजे भोजराज पाचे 28 वर्ष के रूप में हुई है। राहगीरों की सूचना पर लांजी थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

थाना प्रभारियों पर बड़ा एक्शन! प्रदेश के 78 टीआई का प्रमोशन वापस, इस वजह से नहीं मिली पदोन्नति

भोपाल : मध्यप्रदेश पुलिस में 78 निरीक्षकों (TI) को दिया गया प्रमोशन वापस ले लिया…

‘गरीबों का पैसा खा रहे नेता और अधिकारी’… बीजेपी विधायक के बयान से मचा घमासान, देखे वायरल हो रहा वीडियो

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह से भाजपा विधायक पूर्व मंत्री जयंत मलैया अपनी ही भाजपा…

किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

उज्जैन : सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल के भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही…

पुलिस विभाग ने रद्द किया 150 से अधिक SI-TI का प्रमोशन, त्योहार से पहले लगा जोर का झटका, PHQ से जारी हुआ आदेश

ग्वालियर : कृ​ष्ण जन्माष्टमी से पहले पुलिस विभाग ने पुलिसकर्मियों को बड़ा झटका…

बारिश के मौसम में फैली खतरनाक बीमारी! इस जिले में अब तक 10 लोगों की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बालाघाट : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में इन दिनों मलेरिया का कहर जारी है।…

1 of 39