Janjgir - Champa

CG News : गाड़ी वापस दिलाने के बदले रिश्वत मांगने वाला प्रधान आरक्षक निलंबित

जांजगीर-चांपा : जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला रिश्वतखोरी का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक प्रधान आरक्षक पर गाड़ी वापस दिलाने के बदले 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, मड़वा निवासी टी. आर. साहू ने अपनी एक गाड़ी किसी अन्य व्यक्ति के पास गिरवी रखी थी। किसी कारणवश गाड़ी को वापस दिलाने का विवाद पुलिस तक पहुंचा। इसी दौरान प्रधान आरक्षक विनोद दिवाकर ने प्रार्थी को भरोसा दिलाया कि वह गाड़ी वापस दिला सकता है, लेकिन इसके एवज में उसने 80 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

शिकायत के बाद एसपी ने की कार्रवाई

प्रधान आरक्षक की कथित रिश्वत मांग से परेशान होकर पीड़ित ने सीधे पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे से शिकायत की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल कार्रवाई की और प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर प्रधान आरक्षक विनोद दिवाकर को निलंबित कर दिया।

What's your reaction?

Related Posts

CG: अश्लील वीडियो देखने वाला हेडमास्टर निलंबित, भेजे गए जेल, स्कूल में पेंट उतारकर कर रहा था घिनौना काम…

जांजगीर-चाम्पा :- पामगढ़ पुलिस ने स्कूल में कपड़े उतारने वाले और छात्रा से छेड़छाड़…

CG News : देसी शराब पीने से पार्षद की मौत घर लौटते ही हुई सांस लेने में दिक्कत, एक और शख्स ने तोड़ा दम

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कथित तौर पर देसी शराब पीने से बसपा…

CG : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

जांजगीर-चांपा : शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये…

1 of 17