Shakti

CG : महाविद्यालय प्रबंधन की लापरवाही से छात्र की मौत का आरोप, परिजनों का शव के साथ किया प्रदर्शन

सक्ति : सक्ति से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ क्रांति कुमार महाविद्यालय के एक छात्र की सड़क हादसे में मौत के बाद मामला तनावपूर्ण हो गया है। बताया जा रहा है कि छात्र बलदेव गोंड क्रिकेट खेलकर लौट रहा था, तभी हाथनेवरा हाइवे पर एक दर्दनाक दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के बाद परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

परिजनों के साथ छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के सामने शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए और इस घटना के लिए जिम्मेदार कॉलेज अधिकारियों को तुरंत निलंबित किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : छतीसगढ़ में खौफनाक वारदात, युवक पर टांगी और डंडे से ताबड़तोड़ हमला, LIVE वीडियो ने उड़ा दिए होश देखे पूरा वीडियो

सक्ती : जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत सकर्रा गांव में मंगलवार को एक आपसी…

CG Crime : घर घुसकर महिला से दरिंदगी, इस बात का फायदा उठाकर आरोपी ने बुझाई हवस, फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले…

1 of 5