मध्य प्रदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए 9000 से अधिक पदों पर भर्ती, खुद सीएम ने दिए निर्देश, पोर्टल पर जारी होगा नोटिफिकेशन

भोपाल : MP सीएम मोहन यादव ने आज कई विभागों की समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक की इस कड़ी में सीएम मोहन यादव ने महिला एवं बाल विकास विभाग के कामकाज की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी बेटियों के ड्राप आउट पर विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली और ड्राप आउट रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश के आंगनबाड़ियों में रिक्त कार्यकर्ताओं और सहायिका के पदों पर भर्ती करने का निर्देश दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में फिलहाल प्रदेश के आंगनबाड़ियों में 19000 से अधिक पद रिक्त है। समीक्षा बैठक के दौरान सीएम मोहन यादव ने 9948 पदों पर भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ये भी कहा है कि भर्ती में किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो इसलिए पोर्टल बनाकर नोटिफिकेशन जारी करें और सभी प्रक्रियाओं की जानकारी पोर्टल के माध्यम से हो।

बता दें कि मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य होगा जो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च करेगा। गौरतलब है कि प्रदेश की महिलाओं को लंबे समय से इंतजार था। लेकिन अब सीएम मोहन यादव ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर भर्ती के लिए हरी झंडी दे दी है। सीएम मोहन यादव का फैसला बेरोजगार महिलाओं के लिए किसी सौगात से कम नहीं है।

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

बेहद दर्दनाक हादसा…महाकाल के दर्शन कर लौट रहे युवकों की वैन को ट्रॉले ने मारी टक्कर, छह की मौत

धार:- बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर ग्राम पंचकवासा के पास बड़ा भीषण हादसा हो गया। यहां…

Rape Case : 5 साल की मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, बच्ची को घर के बाहर से उठाकर ले गया था आरोपी

सागर : मध्य प्रदेश के सागर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने…

1 of 38