सोशल मीडिया

Teacher Viral Video : क्लासरूम में ही महिला रसोइया के साथ रंगरलियां मना रहे थे गुरुजी, दूसरी दरवाजे पर दे रही थी पहरा, वायरल हो रहा वीडियो

मुरैना : जिले में शिक्षा के मंदिर पर लगा कलंक पहाड़गढ़ ब्लॉक के दो सरकारी संस्थानों से वायरल हुए ऐसे वीडियो जिसने जिले की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक वीडियो में क्लासरूम के बीच अनहोनी दिखाई दे रही है, तो दूसरे में छात्रावास के पास आपत्तिजनक सामग्री मिलने की शिकायत ने प्रशासन को सक्रीय कर दिया है। फिलहाल मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर सक्सेना ने तुरंत टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं।

रसोइया के साथ आपत्तिजनक हालत में ​गुरुजी

दरसअल मामला मुरैना के पहाड़गढ़ ब्लॉक का है, जहां से सामने आए दो वीडियो ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहला वीडियो शासकीय प्राथमिक स्कूल निमास का बताया जा रहा है, जहां कक्षा चल रही है और उसी दौरान एक शिक्षक शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करता दिखाई दे रहा है। सामने आए वीडियो में शिक्षक और एक महिला रसोइया के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं। वहीं दूसरी रसोइया दरवाजे पर पहरा देती नजर आ रही है। वीडियो में बच्चों की आवाज़ भी साफ सुनी जा सकती है, जिससे घटना का समय कक्षा संचालन के दौरान का बताया जा रहा है।

छात्रावास में आपत्तिजनक सामाग्री

वहीं, दूसरा वीडियो अनुसूचित जाति विभाग संचालित सीनियर कन्या छात्रावास पहाड़गढ़ का बताया जा रहा है, जहां परिसर में ही बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामाग्री पड़ी दिखाई दे रही है। यह छात्रावास 50 सीटर है, जिसमें 9वीं से 12वीं तक की 44 छात्राएं रहती हैं। वीडियो सामने आने के बाद छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

डीईओ ने दिए जांच के आदेश

मामले की जानकारी होने पर जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर सक्सेना ने तुरंत टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं और छात्रावास तथा दोनों स्कूलों की गतिविधियों की तुंरत पड़ताल शुरू कर दी गई है। साथ ही जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव ने छात्रावास की जांच के लिए एक कमेटी बना दी है और कहा है कि जल्द ही जांच प्रतिवेदन आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उनका कहना है की वीडियो में छात्रावास में मिली आपत्तिजनक सामग्रियों की जानकारी चिंताजनक है, क्योंकि उसमें नाबालिग छात्रा हैं जो हॉस्टल में रहती हैं। अगर इस तरीके के कृत्य पाए जाते हैं तो गंभीर लापरवाही है जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

Viral Video : मंदिर में कपल की अश्लील हरकत, कुर्सी पर सेक्स करते हुए आए नजर, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

गुना : गुना से ताज़ा खबर है कि बीसभुजा माता मंदिर में एक कपल द्वारा की गई अश्लील…

नायब तहसीलदार ने किसान को बाल खींचकर जड़ा तमाचा, महिला अफसर की हरकत देखकर फटी रह गई लोगों की आंखें,

छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में प्रशासनिक अधिकारी द्वारा किसानों के साथ…

1 of 17