Kondagaon

CG Crime : भाई ने बहन को किया प्रेग्नेंट, बच्चे के जन्म होने पर पुलिस में दर्ज करायी रिपोर्ट, जब पीड़िता ने किया खुलासा तो पुलिस भी हुई हैरान

कोंडागांव : कोंडागांव जिले में भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां सौतेले भाई ने अपनी बहन को हवस का शिकार बनाया। पीड़िता के गर्भवती होने और बच्चे को जन्म देने पर आरोपी ने खुद ही पुलिस थाने में पीड़िता के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा रेप करने की शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस की पूछताछ में जब पीड़िता ने सौतेले भाई की दरिंदगी का खुलासा किया, तो पुलिस भी हैरान रह गयी। सौतेली बहन के साथ दरिंदगी की ये घटना कोंडागांव के माकड़ी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि नवंबर माह में एक युवक ने पुलिस में अपनी बहन के साथ बालत्कार की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। आरोपी ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि उसकी बहन के साथ 8 माह पहले किसी अज्ञात व्यक्ति के ने बलात्कार किया गया था। जिससे वह गर्भवती हो गई थी। इसके बाद 6 नवंबर 2025 को पीड़िता ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया। युवक की रिपोर्ट पर पुलिस पीड़िता के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी की पतासाजी में जुट गयी।

एसपी पंकज चन्द्रा ने इस मामले में पुलिस टीम को बारीकी से जांच कर आरोपी की धरपकड़ का सख्त निर्देश दिया था। जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी का सुराग जुटाने के लिए पीड़िता से महिला पुलिस अधिकारी के माध्यम से पूछताछ कर घटना की बारीकि से जांच शुरू की गयी। पूछताछ में पीड़िता ने महिला पुलिस अधिकारी के सामने आप बीती बतायी। उसने खुलासा किया कि उसके साथ बलात्कार किसी दूसरे व्यक्ति ने नही बल्कि उसी के सौतेले भाई ने किया था।

जिसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गयी और फिर बच्चे को जन्म दिया। इस घटना से खुद को बचाने के लिए उसके भाई ने पुलिस में अज्ञात व्यक्ति के नाम पर झूठी रिपोर्ट दर्ज करायी है। पीड़िता के इस खुलासे के बाद पुलिस भी हैरान रह गयी। पुलिस ने पीड़िता के बयान को दर्ज करने के बाद आरोपी सौतेले भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

What's your reaction?

Related Posts

CG : ना महात्मा गांधी … ना राष्ट्रपति, स्कूल में लगी है यीशू मसीह की तस्वीर, मचा बवाल, शिक्षिका पर लगा आरोप

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ में धर्म परिवर्तन और धार्मिक गतिविधियों को लेकर चल रही बहस…

CG News : मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृति योजना में आवेदन की अंतिम तिथि …. इस दिन, तुरंत करें अप्लाई

कोण्डागांव : श्रम विभाग अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित कर्मकारों…

CG : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों युवकों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत, दुर्घटना के बाद अनियंत्रित कार पलटी

कोंडागांव : कोंडागांव जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी है।…

CG News : मां – बाप के रहते दो बच्चियां पहुंच गई अनाथ आश्रम, लापता होने के बाद मिलीं तो उठे गए परिजनों पर सवाल

केशकाल : विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनपुर से दो स्कूली बच्चियां जो…

1 of 3