ब्रेकिंग न्यूज़

School College Closed : हो गई स्कूलों-कॉलेजों की छुट्टी, मौसम को देखते हुए शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

पुडुचेरी : पुडुचेरी और कराइकाल क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण सामान्य जीवन प्रभावित रहा और सोमवार को सभी स्कूल और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया। केंद्र शासित प्रदेश में शनिवार से ही लगातार बारिश होने के कारण कई आवासीय कॉलोनियों और मुख्य मार्गों पर जलभराव हो गया है। पुडुचेरी के गृह और शिक्षा मंत्री ए नमासिवयम ने एक विज्ञप्ति में कहा कि दोनों क्षेत्रों के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ सभी कॉलेज भारी बारिश को देखते हुए सोमवार को बंद रहेंगे।

स्कूल-कॉलेज बंद

वहीं, कल्लाकुरिची जिले के कलेक्टर एम.एस. प्रशांत और रामनाथपुरम के कलेक्टर सिमरनजीत सिंह काहलों ने सोमवार को स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि किसी भी तरह की आपदा की स्थिति में उन्हें जोखिम का सामना न करना पड़े।

मौसम विभाग की चेतावनी

आईएमडी के नवीनतम अपडेट के अनुसार अत्यधिक से भारी बारिश, गरज और बिजली कड़कने के साथ बारिश अरियालुर, कडलूर, मयिलाडुथुरै, नागपट्टिनम, तंजावुर, तिरुवारूर, तिरुनेलवेली, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों में होने की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश कोयंबटूर, कल्लाकुरिची, कन्याकुमारी, मदुरै, पेरम्बलूर, पुदुकोट्टई, रामनाथपुरम, सलेम, शिवगंगा, तिरुचिरापल्ली, तिरुपुर, विल्लुपुरम और अन्य जिलों में होने का अनुमान है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : CGBSE 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा रद्द, नया टाइम टेबल जारी, प्रश्न पत्र वायरल होने पर लिया गया फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा…

Breaking News : बाल – बाल बचे डिप्टी सीएम, सरकारी विम्मान का इंजन हुआ फेल, अचानक उठने लगा धुआं, और फिर….

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने…

1 of 22