ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking News : बाल – बाल बचे डिप्टी सीएम, सरकारी विम्मान का इंजन हुआ फेल, अचानक उठने लगा धुआं, और फिर….

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एक बड़े विमान हादसे का शिकार होने से बच गए। डिप्टी सीएम पाठक मुरादाबाद से लखनऊ के लिए रवाना होने वाले थे, तभी उनके 6-सीटर सरकारी विमान में गंभीर तकनीकी खराबी आ गई।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही डिप्टी सीएम का विमान टेक-ऑफ के लिए रनवे पर तैयार हुआ उसका बायां इंजन अचानक से बंद हो गया। इन बंद होते ही उसमे से धुआं निकलने लगा। इंजन में से धुआं निकलते देख पायलट और ग्राउंड स्टाफ के हाथ-पांव फूल गए। इंजन में से धुआं निकलते देख एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने बिना देरी किए विमान को घेरा और ब्रजेश पाठक समेत सभी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद डिप्टी सीएम अब सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

इस महीने दूसरी बार हवाई यात्रा में आई अड़चन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मई महीने में ये दूसरी बार हैं जब डिप्टी सीएम के हवाई सफर में अड़चन आई हो। मई की शुरुआत में दिल्ली से लखनऊ आ रहे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक का विमान भीषण आंधी-तूफान में फंस गया था। खराब दृश्यता और तूफान के कारण पायलट को विमान भोपाल डाइवर्ट करना पड़ा था, जिससे डिप्टी सीएम कई घंटों की देरी से लखनऊ पहुंच पाए थे।

नागरिक उड्डयन विभाग ने दिए तकनीकी जांच के आदेश

वहीं आज मुरादाबाद एयरपोर्ट पर हुई इस घटना के बाद नागरिक उड्डयन विभाग ने विमान की तकनीकी जांच के आदेश दे दिए हैं। इंजीनियरों की एक टीम इंजन फेल होने के कारणों का पता लगा रही है। जांच का मुख्य केंद्र यह है कि VVIP मूवमेंट से पहले विमान की रूटीन चेकिंग में यह खराबी पकड़ में क्यों नहीं आई?

What's your reaction?

Related Posts

DA HIKE : महंगाई भत्ता बढ़ाये जाने का आदेश जारी 55 से बढ़कर हुआ 58 फ़ीसदी अब कर्मचारियों की जमकर मनेगी दिवाली..

नई दिल्ली : पिछले दिनों केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़े सौगात देते हुए…

CG IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए इस जिले के कलेक्टर, 14 IAS अफसर इधर से उधर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ 14…

1 of 26