सोशल मीडिया

Viral Video : लाइव कॉन्सर्ट के दौरान शर्मनाक हरकत फैंस ने खींच दी मशहूर सिंगर की पैंट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

बेंगलुरु : हॉलीवुड के सुपरस्टार सिंगर एकॉन इन दिनों भारत दौरे पर हैं। 14 नवंबर को बेंगलुरु में हुए उनके कॉन्सर्ट में जहां हजारों फैन्स मौजूद थे, वहीं एक घटना ऐसी भी हुई, जिसने सभी को चौंका दिया। कॉन्सर्ट के दौरान कुछ फैन्स ने एकॉन की पैंट खींचने की कोशिश की, जिसके बाद सिंगर को बार-बार खुद ही अपनी पैंट संभालनी पड़ी। यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं- “ये प्यार है या अत्याचार?”

वीडियो में दिखा एकॉन का संयम

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एकॉन VIP सेक्शन के पास खड़े होकर अपनी हिट ट्रैक “Sexy Bitch” गा रहे थे। इसी दौरान आगे बैठे कुछ फैन्स उनकी पैंट नीचे की ओर खींचने की कोशिश करते नजर आए। इसके बावजूद एकॉन ने शांत रहते हुए अपना परफॉर्मेंस जारी रखा और बार-बार अपनी पैंट ऊपर खींचते रहे। वीडियो को इंस्टाग्राम यूज़र ज़ुमैर खाज़ा ने शेयर किया, जिसके बाद यह तेज़ी से फैल गया और इंटरनेट खफा हो उठा।

सोशल मीडिया पर आलोचना, कहा- “यह उत्पीड़न है”

वीडियो सामने आते ही लोग इस हरकत को उत्पीड़न बताते हुए कड़ी निंदा कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा कि “यह दुखद है, वे उन्हें लाइव मंच पर परेशान कर रहे थे। वह एक अंतरराष्ट्रीय कलाकार हैं और लोग उनका सम्मान नहीं कर रहे।”एक अन्य ने लिखा कि “यह बिल्कुल अस्वीकार्य है।”कुछ ने यह भी तंज कसा कि एकॉन पूरे शो के दौरान लिप सिंक कर रहे थे, लेकिन अधिकतर यूज़र्स फैंस की हरकत को शर्मनाक बता रहे हैं।

मुंबई में 19 नवंबर को करेंगे धमाकेदार परफॉर्मेंस

सेनेगल-अमेरिकी गायक एकॉन का भारत दौरा 2025 इस समय सुर्खियों में है। उनका टूर 9 नवंबर को दिल्ली, 14 नवंबर को बेंगलुरु से गुजर चुका है और अब वे 19 नवंबर को मुंबई में अपना अंतिम शो करने वाले हैं। बेंगलुरु की घटना के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजकों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। एकॉन के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि मुंबई में उनका शो बिना किसी विवाद के सफल रहेगा और सिंगर अपने लोकप्रिय ट्रैक्स से एक बार फिर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

What's your reaction?

Related Posts

Viral Video : मंदिर में कपल की अश्लील हरकत, कुर्सी पर सेक्स करते हुए आए नजर, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

गुना : गुना से ताज़ा खबर है कि बीसभुजा माता मंदिर में एक कपल द्वारा की गई अश्लील…

1 of 17