Road Accident

CG Big Road Accident : कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर घर में घुसी लोगों के दबे होने की आशंका आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर-बिलासपुर NH-130 में बड़ा सड़क हादसा हो गया है, यहां कोयला लोड तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर घर में जा घुसी। हादसे में एक स्कूली छात्रा के घायल होने की जानकारी सामने आई है, वही ट्रेलर के पलटने से और भी लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। ये घटना उदयपुर थाना क्षेत्र के डाड गांव इलाके की है, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार होने की वजह से ट्रेलर पर चालक नियंत्रण नहीं कर पाया और ट्रेलर घर में जा घुसी। हादसे में एक स्कूली छात्रा घायल है, राहत की बात है कि इस एक्सीडेंट में कोई जनहानि नहीं हुई है। ट्रेलर चालक को मामूली चोटे आई है। इस हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने चक्का जाम कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची है और ग्रामीणों की समझाइस से रहें है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Road Accident : अंतिम संस्कार से लौट रहे परिवार को ट्रक ने कुचला, मां-बेटी की मौत, पति की आंखों के सामने उजड़ी दुनिया

दुर्ग : रायपुर-भिलाई नेशनल हाईवे पर हादसों का खूनी सिलसिला थमने का नाम नहीं ले…

Big Accident : अनियंत्रित होकर नदी में गिरी बस, 17 लोगों की मौके पर ही मौत, यात्रियों की हालत देख कांप उठी रूह …

काठमांडू : नेपाल में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। पोखरा से काठमांडू जा रही…

1 of 5