Road Accident

बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, मौके पर ही जिंदा जले 6 युवक, दर्दनाक हादसा देख कांप गई लोगों की रूह

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शामली राजमार्ग पर एक कार के बिजली के खंभे से टकराने के बाद उसमें आग लग गई, जिससे छह लोग जिंदा जल गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अक्षय संजय ने पत्रकारों को बताया, ‘‘सूचना मिलने पर दमकल टीम के साथ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।’’ पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अक्षय संजय  ने बताया कि कार में सवार लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हरिद्वार जाते समय हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि शुरूआती जानकारी के अनुसार ये लोग कार से हरियाणा के हिसार से हरिद्वार जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार में आग लगने के बाद उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। पुलिस के मुताबिक जो जिंदा जल गए थे, उनकी पहचान हरियाणा के हिसार के राहुल (22), अंकित (21), साहिल (ड्राइवर, 22), अजय (22), एक र्ओर अंकित (22) और अमन (19) के रूप में हुई है।

कैसे हुआ भीषण हादसा?

पुलिस के मुताबिक उनकी कार पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर तितवी थानाक्षेत्र में जगाहेड़ी गांव के पास तड़के चार बजे ‘डिवाइडर’ और बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई और उसमें आग लग गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने पत्रकारों को बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची एवं बचाव अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि सभी छह लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। आशंका है कि तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर तथा बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई।

एमपी में भी हुए दर्दनाक हादसे

मध्य प्रदेश के कटनी और सिवनी में हुए हादसों में कुल 12 लोगों की जान चली गई। दोनों घटनाओं में 6-6 लोगों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। त्योहार के बीच हुए इन हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। दोनों जिलों में हुए हादसे को लेकर सीएम मोहन यादव भी भावुक हो गए। उन्होंने इस घटना को लेकर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजा का ऐलान किया है।

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया पर एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि ‘दीपावनी पर्व पर कटनी जिले के बरही और सिवनी जिले के छपारा में आग लगने की दुखद घटना में दो परिवारों के कई सदस्यों के निधन का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। दिवंगतों को विनम्र श्रद्धांजलि। राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

What's your reaction?

Related Posts

Road Accident : 7 बच्चों समेत 10 लोगों की हुई मौत, श्रद्धालुओं के वाहन की ट्रक से हुई टक्कर, दर्शन कर लौट रहे थे सभी

दौसा : राजस्थान के दौसा में बड़ा और भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 10 लोगों…

CG Road Accident : अंतिम संस्कार से लौट रहे परिवार को ट्रक ने कुचला, मां-बेटी की मौत, पति की आंखों के सामने उजड़ी दुनिया

दुर्ग : रायपुर-भिलाई नेशनल हाईवे पर हादसों का खूनी सिलसिला थमने का नाम नहीं ले…

CG Road Accident : 15 वर्षीय नाबालिग चला रही थी कार, तीन को उड़ा डाला, पिता समेत नाबालिग पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

धरमजयगढ़ : पिछले दिनों हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया…

1 of 7