Raipur

CG Crime : शादी में बिन बुलाये मेहमान बने चोर, आगे ठुमक रहे थे लोग, पीछे से पंडाल काटकर शगुन के रुपये, जेवहरात, फोन ले उड़े चोर

रायपुर : राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में स्थित ओशो भवन मैरिज गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। 6 नवंबर को हुए इस विवाह समारोह में दो युवक मेहमान बनकर पहुंचे और मौके का फायदा उठाकर शगुन का बैग, कैश, मोबाइल फोन और चांदी की मूर्तियां चोरी कर लीं।यह पूरी घटना समारोह में मौजूद वीडियोग्राफर के कैमरे में कैद हो गई, जिससे पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिली। वीडियो में लाल शर्ट पहने एक युवक साफ-साफ चोरी करते हुए नजर आ रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने चोरी को अंजाम देने के लिए टेंट का कपड़ा काटा और स्टेज के पीछे रखे सामानों पर हाथ साफ किया। शादी समारोह के दौरान सभी लोग बारात, संगीत और फोटो सेशन में व्यस्त थे। इसी बीच दोनों युवकों ने मौका देखकर चोरी कर ली। जब शादी के बाद घर वालों ने देखा कि पर्स और कुछ अन्य सामान गायब हैं, तब उन्हें चोरी की जानकारी मिली और वे तुरंत गुढ़ियारी थाने पहुंचे।

शिकायत दर्ज और जांच शुरू

शिकायतकर्ता नितेश राजपूत ने बताया कि यह विवाह उसके साले का था। उनकी पत्नी का पर्स चोरी हो गया, जिसमें नकद राशि, मोबाइल फोन और कुछ गिफ्ट रखे हुए थे। पुलिस ने नितेश की रिपोर्ट पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने शादी का पूरा वीडियो खंगाला, जिसमें लाल शर्ट और जींस पहने एक युवक टेंट के पीछे घूमते और बैग उठाते हुए दिखा। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूत्रों की मदद से आरोपियों की पहचान की।

आरोपी गिरफ्तार

गुढ़ियारी थाना प्रभारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रायपुर के चूना भट्‌टी निवासी नवीन मानिकपुरी उर्फ लल्ला मानिकपुरी (19 वर्ष) निवासी नर्मदापारा और किशन साहू (21 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली।पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया है, जिसमें कैश, चांदी की मूर्तियां और कुछ अन्य वस्तुएं शामिल हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शादी समारोह या किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। साथ ही आयोजकों को सलाह दी गई है कि वे वीडियोग्राफर और सुरक्षा कर्मियों को स्टेज के आसपास सतर्क रहने के निर्देश दें।

What's your reaction?

Related Posts

CG Police Transfer News : पांच थाना प्रभारी समेत 9 इंस्पेक्टर का तबादला, SSP दफ्तर ने जारी किया आदेश देखें पूरी लिस्ट

रायपुर : राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने, आपराधिक गतिविधियों में…

CG Vidhansabha Update : साय सरकार खोलेगी नौकरी का पिटारा, 14 हजार पदों पर होने वाली है भर्ती, मंत्री ने सदन से किया ऐलान

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बेरोजगारों के मुद्दे…

CG Viral Video : पुलिस गाड़ी में आधी रात छलका जाम ड्राइवर और दोस्त जीप में कर रहे थे …. VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप

रायपुर : रायपुर में पुलिस की सरकारी जीप में शराबखोरी का वीडियो सामने आने से…

1 of 31