Mahasamund

CG : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत, तीसरे की हालत गंभीर

महासमुंद : जिले में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनादस्त था कि, बाइक सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सरायपाली थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दरअसल, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन भाईयों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो भाईयों की मौत हो गई है। वहीं तीसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

घटना के बाद कार चालक फरार

जानकारी के मुताबिक, तीनों भाई जयराम नागवंसी, ओम प्रकाश और लिंगूराज नागवंसी एक ही बाइक पर सवार होकर मंगलवार को लोहांडीगुड़ा जगदलपुर से रायगढ़ की ओर जा रहे थे, तभी परसदा के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस हादसे में जयराम नागवंसी और ओम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लिंगूराज नागवंसी गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। वहीं घटना के बाद कार चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : प्यार की खौफनाक सजा? गर्लफ्रेंड से मिलने गया था गांव, फिर जो हुआ रूह कंपा देगा, पहाड़ियों में मिली सड़ी – गली लाश

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात ने…

CG News : नेशनल हाईवे पर मौत बनकर फटा सिलेंडर, धू-धू कर जली पिकअप, देखें दिल दहला देने वाला मंजर का वीडियो

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल…

CG News : जिले में धान खरीदी में सख्ती, कलेक्टर के औचक निरीक्षण में दो अधिकारी निलंबित, FIR के निर्देश …. मचा हड़कंप

महासमुंद : महासमुंद जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त…

1 of 4