Khairagarh - Chuikhadan

CG Breaking : डबल मर्डर से हड़कंप, घर में घुसकर पति – पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने पड़ोसी को लिया हिरासत में

खैरागढ़ : खैरागढ़ जिले के अतरिया गांव में आज सुबह एक घर में पति-पत्नी की लहूलुहान लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने घर में घुसकर पति-पत्नी की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम ने मृतक दंपति के पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हत्या की वजह का अभी खुलासा नही हो सका है।

जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात गंडई थाना क्षेत्र की है। यहां के अतरिया गांव में 55 वर्षीय बाबूलाल शोरी अपनी पत्नी सुनती बाई शोरी के साथ निवास करते थे। जिनकी आज सुबह घर में लहूलुहान लाश मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पत्नी की लाश घर के आंगन में और पति का लहूलुहान शव कमरे के अंदर मिला। हत्या की ये वारदात आज तड़के 4 से 5 बजें के बीच होने की संभाव जतायी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की।

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी की हत्या धारदार हथियार से मारकर की गई है। पुलिस ने इस हत्याकांड पर कार्रवाई करते हुए पड़ोसी भगवती गोंड को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मृतक दंपती के घर के ठीक सामने ही रहता था। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आपसी रंजिश और दूसरे सभी एंगल को ध्यान में रखकर इस हत्या की जांच कर रही है। थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि हिरासत में लिये गये पड़ोसी से पूछताछ जारी है। इसके साथ ही हत्या की वारदात में इस्तेमाल हथियार की तलाश की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : चलती कार पर गिरी पेड़ की विशाल डाल बाल-बाल बची जान, लोगों का सवाल आखिर कब जागेगा जिम्मेदार विभाग?

खैरागढ़ : डोंगरगढ़ मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने सड़क…

CG: दिनदहाड़े शहर में ‘खूनी तांडव: चाकू लहराकर 3 घंटे तक दहशत लोगों से मारपीट, घर पर पत्थरबाजी

खैरागढ़ :- शहर के बरेठपारा इलाके में शनिवार को एक युवक ने दिनदहाड़े करीब तीन घंटे…

CG News : पिता को चाय पिलाई, फिर पढ़ने जा रही हूँ कहकर कमरे में गई 8वीं की छात्रा मां की साड़ी से लटकी मिली

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के जालबांधा क्षेत्र से एक आत्महत्या का मामला…

CG Breaking : कलेक्टोरेट के 100 मीटर क्षेत्र में धरना – प्रदर्शन और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर लगी रोक, आदेश हुआ जारी

खैरागढ़ : खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिले में प्रशासन ने सार्वजनिक व्यवस्था और सरकारी…

1 of 3