Khairagarh - Chuikhadan

CG: दिनदहाड़े शहर में ‘खूनी तांडव: चाकू लहराकर 3 घंटे तक दहशत लोगों से मारपीट, घर पर पत्थरबाजी

खैरागढ़ :- शहर के बरेठपारा इलाके में शनिवार को एक युवक ने दिनदहाड़े करीब तीन घंटे तक चाकू लहराकर जमकर उत्पात मचाया। आरोपी अमन रजक, उम्र 20 वर्ष निवासी बरेठपारा नशे की हालत में खून से सना चाकू लेकर सड़कों पर घूमता रहा और चौक में स्थित पाल किराना दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर सामान बाहर फेंक दिया तथा कुछ सामान में आग लगा दी।

इस दौरान उसने कई लोगों के साथ मारपीट की और कुंदन रजक की घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ कर सीट को ब्लेड से चीर दिया। इसके बाद आरोपी ने एक घर पर पत्थरबाजी की, जिससे दहशत में आए लोग अंदर घुसकर अपनी जान बचाने को मजबूर हो गए। आरोपी ने कई घरों के बिजली मीटर उखाड़ दिए और महिलाओं व बच्चियों को धमकाया। बड़ी संख्या में मौजूद लोग डर के कारण मूकदर्शक बने रहे।

आखिरकार कुछ युवकों ने हिम्मत दिखाकर आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। गौरतलब है कि इस घटना से महज दो दिन पहले ही खैरागढ़ थाना पुलिस ने शहर में कॉम्बिंग गश्त चलाकर आदतन अपराधियों के घरों पर दबिश दी थी और सख्त चेतावनी भी जारी की थी। इसके बावजूद इस तरह की दिनदहाड़े वारदात ने पुलिस की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG : अंतरजातीय विवाह पर वकील दंपती का सामाजिक बहिष्कार! 35 हजार की वसूली और मानसिक प्रताड़ना का आरोप

खैरागढ़ : कानून की पैरवी करने वाला एक अधिवक्ता दंपती अब खुद न्याय की गुहार लगाने…

CG Road Accident : शराब से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने गाय को रौंदा, नशे में धुत चालक पर फूटा लोगों का गुस्सा

खैरागढ़ : गंडई-छुईखदान मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने लोगों में…

CG News : महतारी वंदन में पुरुष बना ‘महतारी’, 12 महीने तक खाते में आती रही राशि; सत्यापन पर उठे बड़े सवाल

खैरागढ़ : महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना में…

CG News : पिता को चाय पिलाई, फिर पढ़ने जा रही हूँ कहकर कमरे में गई 8वीं की छात्रा मां की साड़ी से लटकी मिली

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के जालबांधा क्षेत्र से एक आत्महत्या का मामला…

1 of 4