Janjgir - Champa

CG Gangrape News : घर जा रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने CCTV Futej से पहचान कर 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के चांपा में महिला से गैंगरेप का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 7 आरोपी को हिरासत में लिया है। CCTV से आरोपियों की पहचान हुई है और मामले की जांच में पुलिस की कई टीम लगी थी। महिला के SP ऑफिस पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आई थी।

महिला के थाना पहुंचने पर मौजूद पुलिसकर्मी ने गंभीरता से नहीं लिया था, फिर पीड़ित महिला, जांजगीर में SP विजय पांडेय से ऑफिस में मिली। इसके बाद, महिला की मेडिकल जांच कराई गई और पुलिस टीम ने तफ्तीश शुरू की।

28 सितंबर की है घटना

दरअसल, घटना 28 सितंबर की रात 10 से 11 बजे की है। महिला अपने घर जा रही थी। इस दौरान बाइक से युवक आए और उसे पकड़कर ले गए। इसके बाद युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। दूसरे दिन 29 सितंबर को महिला, चांपा थाना गई तो मौजूद पुलिसकर्मी ने उसे यह कह दिया कि जाओ, आरोपियों को पकड़कर लाओ, फिर एफआईआर करेंगे।

पुलिस ने 7 आरोपियों को लिया हिरासत में

इसके बाद, पीड़ित महिला एसपी ऑफिस पहुंची और घटना से एसपी विजय पांडेय को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और महिला की मेडिकल जांच कराई गई। इस दौरान गैंगरेप की घटना के बाद पुलिस की कई टीम, जांच में जुटी थी और अब चांपा पुलिस ने 7 आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : चपरासी की नौकरी के नाम पर बड़ा खेल; 10 दिन का वादा और 99 हजार पार, ठगी का ऐसा जाल कि चकरा गई पुलिस

जांजगीर चांपा : मुंगेली के कुटुंब न्यायालय में चपरासी की नौकरी लगने के नाम पर…

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसा, तीन ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी आग, एक चालक जिंदा जला, एक अन्य की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में आज रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो…

1 of 10