Raipur

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में होने वाला है बड़ा बदलाव, अब ऐसा सिस्टम लाने की तैयारी, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कह दी ये बड़ी बात

रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने गुजरात दौरे से लौटने के बाद राज्य में शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार के संकेत दिए हैं। उन्होंने ऐलान किया कि छत्तीसगढ़ में भी गुजरात की तर्ज पर शिक्षा का गुजरात मॉडल लागू किया जाएगा जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता को नई दिशा मिलेगी। बता दें की मंत्री यादव ने अपने गुजरात प्रवास के दौरान गांधीनगर स्थित विद्या समीक्षा केंद्र का दौरा किया जहां उन्होंने शिक्षा में तकनीक और नवाचार के इस्तेमाल का बारीकी से अध्ययन किया।

उन्होंने बताया कि गुजरात में शिक्षा की निगरानी के लिए जो डिजिटल प्रणाली अपनाई गई है वह बेहद प्रभावी और परिणामोन्मुखी है। इसी तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ में भी स्कूलों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग प्रणाली लागू की जाएगी। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ में भी अब स्कूलों की ऑनलाइन निगरानी शुरू की जाएगी। इस पहल के तहत छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन देखी जा सकेगी। मिड-डे मील योजना की भी रीयल टाइम मॉनिटरिंग होगी।

मौजूदा मोबाइल एप्लिकेशन में और भी कई नए फीचर्स जोड़े जाएंगे। स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों की निरंतर समीक्षा सुनिश्चित की जाएगी। गुजरात दौरे से प्रभावित मंत्री यादव ने कहा कि तकनीक आधारित निगरानी से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि योजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी आएगी। उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ में अब शिक्षा व्यवस्था को डेटा आधारित और परिणाम केंद्रित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी…

1 of 144