Bilashpur

CG : तलाक केस की सुनवाई के दौरान हंगामा, दो पुलिसकर्मी भिड़े, हाथापाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला किया दर्ज

बिलासपुर : कुटुंब न्यायालय में शुक्रवार को तलाक केस की सुनवाई के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो पुलिसकर्मी आपस में भिड़ गए। यह विवाद इतना बढ़ गया कि मामला अदालत कक्ष से बाहर आकर हाथापाई में बदल गया। बताया जा रहा है कि आरक्षक अरुण कमलवंशी और दूसरी वाहिनी बटालियन सकरी में पदस्थ सिपाही संजय जोशी के बीच पहले बहस हुई और फिर अरुण ने संजय का कॉलर पकड़कर उस पर मुक्के-घूंसे बरसा दिए। इस मारपीट में संजय की आंख, कान और सिर में चोटें आईं।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दोनों पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई और मौजूद लोगों के उन्हें अलग करने की कोशिशें साफ देखी जा सकती हैं। घटना के बाद अदालत परिसर में हंगामा खड़ा हो गया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे। संजय जोशी ने आरोप लगाया है कि अरुण कमलवंशी का उसकी पत्नी से अवैध संबंध है और इसी कारण वह तलाक की कार्यवाही कर रहा है। वहीं, अरुण कमलवंशी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और इसे साजिश बताया है।

हंगामे के बाद दोनों पक्ष सिविल लाइन थाने पहुंचे, जहां एक बार फिर दोनों में गाली-गलौज और झूमाझटकी हुई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और न्यायालय की कार्यवाही में बाधा पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोनों पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटना के वायरल वीडियो की भी जांच की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने भी दोनों पर विभागीय कार्रवाई करने की बात कही है।

इस घटना के बाद अदालत परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। वकीलों और न्यायालय कर्मचारियों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से न्यायालय की गरिमा प्रभावित होती है और सुनवाई के दौरान सख्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

What's your reaction?

Related Posts

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

1 of 30