महारास्ट्र

पति निकला नपुंसक, पोते का हवाला देकर ससुर करते हैं संबंध बनाने की मांग; पूर्व ACP पर बहू ने लगाए आरोप

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे से बहुत ही हैरान कर देने वाली कहानी सामने आयी है। यहां एक पूर्व ACP की बहू ने अपने ससुर पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी पूर्व पुलिस उपायुक्त के खिलाफ महिला ने आरोप लगाए हैं कि रिटायर्ड अधिकारी ने उनके साथ संबंध बनाने का प्रयास किया। महिला ने उनके साथ ही अपने पति और सास पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने पूर्व एसीपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार नवविवाहिता के आरोप हैं कि उनका पति नपुंसक है, इसलिए वह बच्चे पैदा करने में असमर्थ है। महिला ने आरोप लगाया कि डॉक्टर से बात करने, फर्टिलिटी ट्रीटमेंट लेने या गोद लेने पर विचार करने के बजाए उनपर दबाव बनाया जा रहा है कि ससुर के जरिए बच्चे पैदा करो। महिला ने पति और सास पर ही ऐसा दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।

जबरन कमरे में घुसा ससुर

रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने पूर्व पुलिस अधिकारी पर कई और गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि ससुर बगैर उनकी मर्जी के कमरे में घुस आते थे। साथ ही आरोप हैं कि वह परिवार के पोते की इच्छा पूरी करने के लिए शारीरिक संबंध बनाने के लिए बार-बार दबाव डालते थे। हालाकि पूर्व पुलिस अधिकारी के परिवार ने इन आरोपों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

हनीमून पर खुला पति का ये राज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों की शादी करीब 5 महीने पहले हुई थी। इसके 15 दिन बाद पति—पत्नी दोनों हनीमून के लिए महाबलेश्वर गए थे। महिला ने बताया कि उनके बीच कभी शारीरिक संबंध नहीं सके। पति ने हनीमून के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। महिला का दावा है कि वह कथित नपुंसकता की वजह से ऐसा कर रहे थे।

What's your reaction?

Related Posts

Crime News : मशहूर एक्टर की सरेआम हत्या, दोस्त ने ही उतारा दिया मौत के घाट, …. इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

नागपुर : हिंदी फिल्म ‘झुंड’ में अपने ऑनस्क्रीन किरदार ‘बाबू छेत्री’ से मशहूर हुए…

1 of 3