सोशल मीडिया

यूट्यूब पर वीडियो देखकर UPSC छात्र ने काट लिया अपना प्राइवेट पार्ट, लड़की बनने के लिए खुद ही कर रहा था सर्जरी

प्रयागराज : यूं तो उत्तर प्रदेश का प्रयागराज अपने पौराणिक महत्व के लिए दुनियाभर में मशहूर है। लेकिन यहां हर साल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए देश भर से युवा आते हैं। प्रयागराज के कई चौक चौराहे ऐसे हैं जहां अभ्य​र्थियों की जमघट देखी जा सकती है। लेकिन इस बीच प्रयागराज से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है।

दरअसल UPSC की तैयारी करने आए 17 साल के एक छात्र ने लड़की बनने की चाहत में अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। बताया जा रहा है कि छात्र खुद से सर्जरी कर लड़की बनना चाह रहा था। फिलहाल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार छात्र ने पहले गूगल पर सर्च किया ” फिजिकल रूप से कैसे लड़की बना जाए? और यूट्यूब पर एक डॉक्टर का वीडियो देखा, जिसमें प्राइवेट पार्ट काटकर सर्जरी कर लड़की बनने की पूरी प्रक्रिया बताई गई थी।

फिर क्या था लड़के ने खुद ही एनेस्थिसिया इंजेक्शन लगाया और अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। इसके बाद छात्र ने खुद ​ही महरम पट्टी कर ली। लेकिन जब एनेस्थिसिया का असर कम हुआ तो उसे असहनीय दर्द होने लगा, जिसके बाद वो अस्पताल पहुंचा जहां उसका उपचार जारी है। छात्र की मानें तो ‘होश संभालने के बाद से ही मुझे एहसास होने लगा कि मैं लड़का नहीं हूं। मेरा मन एक लड़की का है। सिर्फ शरीर एक लड़के का, इसलिए मैंने अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया।’ उसने बताया कि जब मैं 14 साल का था, तब मैं एक फंक्शन में गया था।

वहां लड़कियों के साथ डांस करते हुए मुझे पहली बार एहसास हुआ कि मैं लड़कों की तरह नहीं हूं। सिर्फ लड़कों की तरह दिखता हूं। वहां से लौटने के बाद मैंने इस बारे में सोचना शुरू किया। चूंकि मां-बाप का इकलौता बेटा हूं, इसलिए परिवार में कुछ भी कहते नहीं बना। फिर ग्रेजुएशन करने के दौरान में अपनी मौसी के घर पर रहने चला गया। फिर मैं UPSC की तैयारी के लिए प्रयागराज आ गया। सिविल लाइन एरिया में एक कमरा किराये पर लिया। आया तो मैं तैयारी करने था, मगर पढ़ाई में मन ही नहीं लग रहा था।

What's your reaction?

Related Posts

Viral Video : मंदिर में कपल की अश्लील हरकत, कुर्सी पर सेक्स करते हुए आए नजर, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

गुना : गुना से ताज़ा खबर है कि बीसभुजा माता मंदिर में एक कपल द्वारा की गई अश्लील…

1 of 17