Jagdalpur

CG Big Road Accident : बोलेरो और कार की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, दो युवकों की जिंदा जलकर मौत

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में रफ्तार ने एक बार फिर दो युवाओं की जान ले ली। कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम किलेपाल के पास गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। रात करीब 1 बजे बोलेरो और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई, जिसके बाद दोनों वाहन आग की चपेट में आ गए। हादसे में कार में सवार तीन में से दो युवक आग में फंसकर जिंदा जल गए, जबकि एक युवक किसी तरह समय रहते बाहर निकलने में सफल रहा। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल की मदद से आग बुझाई गई। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : 36 घंटे बाद मिली सब इंस्पेक्टर की डेड बॉडी, महाशिवरात्रि के दिन से थे गायब जाने कैसे हुआ हादसा

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से एक दुखद खबर सामने आई है। जगदलपुर में तैनात…

CG News : केंद्रीय जेल में महिला कैदी ने लगाई फांसी, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, पहले भी जेल से फरार हो चुका है बंदी

जगदलपुर : केंद्रीय जेल जगदलपुर की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में…

CG News : छत्तीसगढ़ में बस मालिकों ने बढ़ाया किराया, परिवहन विभाग के आदेश से पहले खुद से कर दी 30 प्रतिशत की वृद्धि

जगदलपुर : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब बस यात्रियों की जेब पर भी…

1 of 5