Jagdalpur

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक की पत्नी पर जानलेवा हमला, हमलवारों ने काटी दोनों हाथों की नसें, गंभीर हालत में इलाज जारी

जगदलपुर : बस्तर संभाग के जिला मुख्यालय जगदलपुर शहर में सनसनीखेज घटना सामने आई है। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर चाकू से हमला किया गया है। हमलावरों ने उनके दोनों हाथों की नसें काट दी हैं, जबकि गले पर भी चाकू के गहरे निशान पाए गए हैं। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल वे आईसीयू में उपचाराधीन हैं।

बताया जा रहा है कि ये वारदात उनके बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में हुई है। मंगलवार को बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी अपने आवास पर थी। इसी दौरान उन पर चाकू से हमला किया गया है। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल वे आईसीयू में उपचाराधीन हैं। विधायक की पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है और वे बोलने की स्थिति में नहीं हैं।

नर्सों ने उनसे घटना के बारे में लिखकर बताने को कहा, लेकिन वे केवल “भतीजा” शब्द ही लिख सकीं। इस संकेत के बाद मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच शुरू कर दी गई। अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाई जा रही है, वहीं परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : बेटी जिंदा है … फिर भी पिता ने किया उसका पिंडदान, मुस्लिम युवक से विवाह के बाद परिवार ने तोड़ा रिश्ता

जगदलपुर : सोचिए… जिस बेटी को एक पिता ने जन्म दिया, पाला-पोसा और बड़ा किया, उसकी…

CG Breaking : 36 घंटे बाद मिली सब इंस्पेक्टर की डेड बॉडी, महाशिवरात्रि के दिन से थे गायब जाने कैसे हुआ हादसा

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से एक दुखद खबर सामने आई है। जगदलपुर में तैनात…

CG Crime : 4 दिन से लापता 22 साल की युवती का आंध्र प्रदेश में मिला शव, प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर दफनाया

जगदलपुर : बस्तर से लगे पड़ोसी राज्य ओडिशा के कोरापुट जिले से हत्या का सनसनीखेज…

CG News : केंद्रीय जेल में महिला कैदी ने लगाई फांसी, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, पहले भी जेल से फरार हो चुका है बंदी

जगदलपुर : केंद्रीय जेल जगदलपुर की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में…

CG News : छत्तीसगढ़ में बस मालिकों ने बढ़ाया किराया, परिवहन विभाग के आदेश से पहले खुद से कर दी 30 प्रतिशत की वृद्धि

जगदलपुर : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब बस यात्रियों की जेब पर भी…

1 of 5