सोशल मीडिया

Viral Video : पत्नी के शव को बाइक से बांधकर ले गया पति, हाईवे पर पुलिस ने रोका पर नहीं रुका, वायरल वीडियो देख कांप उठे लोग

सिवनी : नेशनल हाईवे 44 पर नागपुर से जबलपुर मार्ग पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति अपनी पत्नी के शव को मोटरसाइकिल से बांधकर हाईवे पर ले जाता हुआ नजर आ रहा है। यह शर्मनाक घटना महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित देओलापार इलाके के पास हुई।

पुलिस के अनुसार उन्हें हाईवे पर एक दुर्घटना की सूचना मिली थी लेकिन मौके पर पहुंचने पर न तो कोई वाहन मिला और न ही कोई व्यक्ति। बाद में वायरल वीडियो से घटना का पता चला। वीडियो में देखा गया कि एक व्यक्ति अपनी बाइक पर महिला के शव को बांधकर तेज रफ्तार में जा रहा है। यह दृश्य हाईवे पर खुमारी टोल नाका के पास रिकॉर्ड किया गया। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुका।

इसके बाद हाईवे पुलिस ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और नागपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद उस व्यक्ति की पहचान कर ली गई। आरोपी की पहचान 36 वर्षीय अमित बुमरा यादव के रूप में हुई, जो नागपुर के कोराडी थाना क्षेत्र के लोणारा गांव का निवासी है। पुलिस टीम उसे उसके घर तक ट्रैक कर वहां पहुंची।

What's your reaction?

Related Posts

‘महिलाओं को भेजते हैं मेरे पास…’ भाजपा विधायक ने मंच से कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही चर्चा

शिवपुरी : प्रदेश के भाजपा नेताओं और विधायकों के बयान इन दिनों बेहद सुर्खियों में…

चलती ट्रेन के AC कोच में मनाई गई सुहागरात? फर्स्ट क्लास केबिन को बना दिया लग्जरी हनीमून सूट, देखे Viral Video

नई दिल्ली : आमतौर पर शादी के बाद सुहागरात के लिए घर, होटल या रिजॉर्ट के कमरों को…

‘Hello Friends …’ कहकर PM मोदी ने जारी किया तीसरा VIDEO! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली : नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र…

रेड कार्पेट पर मशहूर एक्ट्रेस को फीमेल फैन ने अचानक किया Kiss! VIDEO वायरल होते ही मचा हंगामा

सेलिब्रिटीज और उनके फैंस के बीच अक्सर कई तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन…

1 of 20