Job - Nokari

Panchayat Sachiv Bharti 2025 : पंचायत सचिव के 30000 पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास युवा भी कर सकेंगे आवेदन, सैलरी 5 अंकों में

भोपाल: Panchayat Sachiv Bharti 2025 सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जल्द ही बड़ी खुशखबरी आने वाली है। जी हां पंचायत विभाग जल्द ही 30000 से अधिक पदों पर पंचायत सचिव के पद पर भर्ती करने वाली है। सबसे अहम बात ये है कि इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास तय की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पंचायत विभाग की ओर से अक्टूबर-नवंबर के बीच भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि भर्ती कुल 30000 से अधिक पदों पर होगी। जानकारों की मानें तो भर्ती के लिए तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। नोटिफिकेशन जारी होते ही आप mppanchayatdarpan.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार को कम से कम 12वीं पास होना अनिवार्य है। यदि आपने स्नातक किया है, तो आपको अतिरिक्त वरीयता मिल सकती है।
  • बेसिक कंप्यूटर स्किल्स जैसे MS Office, ईमेल और इंटरनेट की जानकारी होना जरूरी है।

चयन प्रक्रिया

  • MP पंचायत सचिव भर्ती की चयन प्रक्रिया
  • प्रोविजनल मेरिट लिस्ट
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • अंतिम मेरिट और नियुक्ति
  • क्या होगी पंचायत सचिव की सैलरी?
  • चयनित उम्मीदवारों को ₹5,200 से ₹20,400 प्रतिमाह तक वेतन दिया जा सकता है, साथ ही अन्य भत्ते भी मिल सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार mppanchayatdarpan.gov.in पर जाएं।
  • अब “MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025 Notification” लिंक पर क्लिक करें।
  • पात्रता की पुष्टि करें और “Apply Online” पर जाएं।
  • फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन की कॉपी प्रिंट या डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

What's your reaction?

Related Posts

Sarkari Nokari : नौकरी का शानदार मौका, असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

नई दिल्ली : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका हो सकता है।…

1 of 5