Job - Nokari

Govt. Job : कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर भर्ती, आज से शुरू हो गया ऑनलाइन आवेदन, जानिए शैक्षणिक योग्यता और पूरी डिटेल

भोपाल : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। दरअसल किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग ने कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी आज से ही www.esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलइन आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 17 जुलाई तक का समय दिया गया है। रिक्त पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 2 अगस्त से शुरू होगी। सबसे अहम बात ये हे कि इन पदों पर नियुक्ति 73 प्रतिशत आरक्षण के साथ होगी।

आवेदन से संबंधित जरूरी डिटेल

  • आवेदन शुरू: 03 जुलाई, 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 17 जुलाई, 2026
  • आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि: 03 जुलाई, 2026
  • आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि: 22 जुलाई, 2026

ऐसे उम्मीदवार होंगे अपात्र

कर्मचारी चयन मंडल ने भर्ती के लिए कुछ पात्रता शर्तें भी तय की हैं। जिन अभ्यर्थियों की 26 जनवरी 2001 या उसके बाद दो से अधिक संतान हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे। जिन पुरुष अभ्यर्थियों का विवाह 21 वर्ष की आयु से पहले और महिला अभ्यर्थियों का विवाह 18 वर्ष की आयु से पहले हुआ है, वे भी आवेदन नहीं कर सकेंगे। महिलाओं के विरुद्ध अपराध में दोषी ठहराए गए पुरुष भी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

रजिस्ट्रेशन फीस

  • रिजर्व कैटेगरी: 500 रुपए
  • मध्य प्रदेश के मूल निवासी एससी/एसटी और दिव्यांग: 250 रुपए

What's your reaction?

Related Posts

CG : दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में होगी पंचायत सचिवों की भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे और कहां से करें आवेदन

अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

CG Sarkari Naukri : सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी पद पर निकली भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते है आवेदन, जानिए अंतिम तिथि

जगदलपुर : कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जगदलपुर के द्वारा बस्तर…

CG Job : 10वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ में नौकरी! एक साथ इतने पदों पर होगी भर्ती, जानिए कब और कहां कर सकते हैं आवेदन

महासमुंद : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा 20 अगस्त…

CG Job News : उच्च शिक्षा विभाग में 880 पदों पर होगी सीधी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के पदों की भर्ती प्रक्रिया तेज

रायपुर : उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन हैं। उच्च…

1 of 6