Job - Nokari

Bank Job : बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में कुल 4500 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली : अगर आप भी बैंक में अच्छी सैलरी पर नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिसशिप के कुल 4500 पदों पर निकाली है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in या nats.education.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि, आवेदन की प्रक्रिया 7 जून 2025 से शुरू हो चुकी है। जिसकी आखिरी तारीख 23 जून 2025 है। तो चलिए जानते हैं इसमें कौन आवेदन कर सकता है।

शैक्षणिक योग्यता

इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी विषय से ग्रेजुशन होना चाहिए।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष होना चाहिए। वहीं उम्र की गणना 31 मई 2025 के अनुसार की जाएगी।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो इसमें जनरल, ओबीसी वर्ग को 800 रुपये, एससी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 600 रुपये फीस के रूप में देना होगा। इसकी के साथ ही पीएच कैंडिडेट्स को 400 रूपए देने होंगे।

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाकर रजिस्टर करें। इसके बाद लॉगइन कर अपने सारे डिटेल्स भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और आवेदन शुल्क जमा करें। साथ ही में फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

What's your reaction?

Related Posts

Teacher Bharti Latest News : आखिर आ ही गई शिक्षकों की वैकेंसी, इतने पदों पर होगी भर्ती, इस दिन से शुरू होगा आवेदन

रांची : स्पेशल टीचर के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। …

CG Job : छत्तीसगढ़ में वन विभाग में निकली बंपर भर्ती, स्नातक पास युवा कर सकेंगे आवेदन, 30000 रुपए तक मिलेगी सैलरी

अंबिकापुर : अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता)…

Sarkari Nokari : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की नई वैकेंसी, एक साथ इतने पदों पर होगी भर्ती, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी

जशपुर : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक जरूरी खबर है।…

Awas Mitra Bharti 2025 : छत्तीसगढ़ में आवास मित्रों की बंपर भर्ती, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, मिलेंगे इतने पैसे

रायपुर : देश के लाखों गरीब परिवारों को पक्का आवास मुहैया कराने के लिए केंद्र की…

CG : दिवाली से पहले निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए बंपर भर्ती, 22 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

अंबिकापुर : बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (ग्रामीण) के परियोजना अधिकारी ने बताया…

1 of 6