नई दिल्ली

Viral Video : उत्तरकाशी की तबाही में बड़ा चमत्कार, मौत के मलबे से घिसटता हुआ बाहर निकला शख्स, वीडियो देखकर नहीं कर पाएंगे यकीन

नई दिल्ली : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को आए तबाही ने पूरे देश को झकझोर कर दिया है। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 50 से ज्यादा लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यहां बादल फटने से गंगोत्री धाम और मुखवा के पास स्थित धराली गांव में बाढ़ आ गई। जिससे पूरे गांव में तबाही मच गई। इसकी चपेट में कई घर आ गए। लेकिन इस हादसे में एक व्यक्ति जिंदा बचकर निकल गया, जो चमत्कार से कम नहीं है। तबाही से शख्स के बचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि मलबे से निकलते हुए दिख रहा है। धराली का एक बाजार क्षेत्र तेज़ बारिश और मलबे से पूरी तरह भर चुका है। लोग चीखते-चिल्लाते भाग रहे हैं। इसी बीच एक व्यक्ति पानी के तेज़ बहाव में बहता चला जा रहा था, लेकिन उसने हार नहीं मानी। आपको बता दें कि इस घटना को लेकर पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘उत्तरकाशी के धराली में हुई इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही सभी पीड़ितों की कुशलता की कामना करता हूं।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी से बात कर मैंने हालात की जानकारी ली है। राज्य सरकार की निगरानी में राहत और बचाव की टीमें हरसंभव प्रयास में जुटी हैं। लोगों तक मदद पहुंचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है।’ वहीं केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि “धराली (उत्तरकाशी) में अचानक आई बाढ़ के संबंध में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात की और घटना की जानकारी ली। पास में ही तैनात ITBP की तीन टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है और NDRF की चार टीमें भी शीघ्र राहत कार्य के लिए रवाना की गई हैं।”

What's your reaction?

Related Posts

इस सिम कार्ड यूजर्स को तगड़ा झटका! रातों-रात बंद हुए रोज 1.5GB डेटा वाले ये 5 सबसे सस्ते प्लान

नई दिल्ली:- भारतीय टेलीकॉम दिग्गज भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में…

Independence Day 2026 : ‘देश अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं है’, लाल किले की प्राचीर से बोले PM मोदी, देखें लाइव

नई दिल्ली : देश आज आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक…

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही…

1 of 33