Kondagaon

CG Breaking : सीएएफ कैंप में जवान ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड, पुलिस जांच में जुटी

कोंडागांव : जिले से एक बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जवान के आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। आला अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं और जवान ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

बता दें कि आत्महत्या करने वाले जवान की पहचान प्लाटून कमांडर दिनेश सिंह चंदेल के रूप में हुई है। दिनेश सिंह बयानार CAF कैंप में पदस्थ था। आज सुबह जवान के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आस-पास मौजूद अन्य जवानों ने जब वहां पहुंचकर देखा तो दिनेश सिंह की मौत हो चुकी थी। दिनेश सिंह ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आला अधिकारी जांच में जुट गए हैं और जवान की आत्महत्या का कारण ढूंढने में लगे हुए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG : आधी रात को मची चीख -पुकार ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 12 से ज्यादा महिलाएं और बच्चे लहूलुहान

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया, यहां…

CG News : मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृति योजना में आवेदन की अंतिम तिथि …. इस दिन, तुरंत करें अप्लाई

कोण्डागांव : श्रम विभाग अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित कर्मकारों…

CG Crime : ओवरटेक किया तो गुस्से से लाल हो गया युवक, पत्थर से मारकर कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया…

1 of 4