अपराध

संबंध बनाने के दौरान ICICI बैंक में काम करने वाली युवती की मौत, OYO रूम में संदिग्ध हालत में मिली लाश

फरीदाबाद : प्रेम प्रसंग के चलते हत्या के मामलों पिछले कुछ ही दिनों में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी देखने को मिली है। कहीं, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी पति की हत्या कर दे रही है तो कहीं प्रेमिका से शादी करने के लिए पति अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दे रहा है। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के फरिदाबाद से सामने आया है, जहां ओयो होटल में प्रेमिका की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। बताया जा रहा है कि कपल ने कुछ घंटे के लिए रूम लिया था। फिलहाल हत्या के आरोप में पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

ओयो में मिली प्रेमिका की लाश

मिली जानकारी के अनुसार ICICI बैंक में काम करने वाली शीबा और दीपक के बीच पिछले 10 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की आए दिन मुलाकात होती थी। दीपक ने शीबा से शादी का वादा भी किया था। बीते दिनों दोनों ने ओयो में कुछ घंटे के लिए कमरा बुक किया था और यहां रोमांस करने पहुंचे थे। लेकिन कुछ ही घंटे बाद होटल के कमरे में शीबा की संदिग्ध हालत में लाश मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

दूसरे धर्म की थी प्रेमिका

सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस की मानें तो शीबा की गला दबाकर हत्या की गई है। इसके साथ ही बताया गया कि शीबा दूसरे धर्म की थी और दीपक पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिसे परेशान होकर दीपक ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने शीबा की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच कर शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

Gangrape : लिफ्ट के बहाने चलती कार में महिला से गैंगरेप, विरोध पर बेरहमी से पीटा, सड़क किनारे फेंककर फरार

हरियाणा : फरीदाबाद में इंसानियत को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई…

महिला को देखते ही खोल लिया अपना पैंट, बीच सड़क पर ही करने लगा ऐसा काम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बेंगलुरु : देश के आईटी हब के नाम से मशहूर बेंगलुरु को सबसे शिक्षित इलाका माना…

प्रेमी के लिए ‘जल्लाद’ बनी मां, 3 साल की मासूम को गर्म प्रेस से दागा, फिर कड़ाके की ठंड में किया ये खौफनाक काम

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से रिश्तों को शर्मशार करने वाला मामला सामने…

1 of 9