Bilashpur

CG : शराब के नशे में सोते मिले रीडर, कलेक्टर ने किया सस्पेंड वकील से बदसलूकी का भी आरोप

बिलासपुर : तहसील कार्यालय में ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर सोते मिले रीडर पर कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ रीडर रवि शंकर सूर्यवंशी को कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि रीडर कार्यालय में शराब के नशे में सो रहे थे। इतना ही नहीं, फाइल लेकर पहुंचे एक वकील के साथ बदसलूकी करने और उनकी फाइल पुटअप करने से मना करने का भी मामला सामने आया है।

वकील ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

मिली जानकारी के अनुसार, रवि शंकर सूर्यवंशी बिलासपुर तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार समर्थ थवाईत के रीडर के रूप में पदस्थ थे। 20 नवंबर को अधिवक्ता त्रिशिर दीक्षित अपनी फाइल लेकर उनके पास पहुंचे थे। आरोप है कि उस समय रीडर अपनी कुर्सी पर सो रहे थे और शराब के नशे में थे।

वकील ने जब अपनी फाइल पुटअप करने के लिए कहा, तो रीडर ने फाइल आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। इस दौरान अधिवक्ता के साथ बदसलूकी किए जाने का भी आरोप है। इसके बाद वकील ने अपने मोबाइल से रीडर का वीडियो बना लिया, जिसमें कर्मचारी कार्यालय के भीतर अपनी कुर्सी पर सोता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कलेक्टर से की शिकायत, एसडीएम ने की जांच

घटना के बाद अधिवक्ता त्रिशिर दीक्षित ने वीडियो के साथ कलेक्टर संजय अग्रवाल से शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच एसडीएम से कराई गई। जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया रीडर को दोषी पाए जाने के बाद कलेक्टर ने निलंबन की कार्रवाई की।

कोटा तहसील कार्यालय किया गया अटैच

कलेक्टर के आदेश के तहत निलंबित रीडर रवि शंकर सूर्यवंशी को कोटा तहसील कार्यालय अटैच किया गया है। इस कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में ड्यूटी के दौरान लापरवाही और आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर प्रशासन की सख्ती सामने आई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : वन विभाग के सरकारी कार्यालय में शराब और मटन पार्टी का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

बिलासपुर : वन विभाग के सरकारी कार्यालय में शराब और मटन पार्टी का मामला सामने आने…

CG News : रिश्वतखोर थानेदार ने अपराध दर्ज करने महिला से वसूले 30 हजार रूपये, आरोपी को 20 हजार रूपये लेकर छोड़ने का आरोप

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में एसएसपी की सख्ती का असर थानेदारों पर नजर नहीं आ…

1 of 45