Road Accident

CG Road Accident : दर्दनाक सड़क हादसा, वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में हुई मौत

रायपुर : नया रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और मंत्री केदार कश्यप के 24 वर्षीय भतीजे निलेश कश्यप की मौत हो गई। यह हादसा सुबह लगभग 7:30 बजे हुआ, जब निलेश अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, निलेश की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि निलेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

बेटे की मौत के बाद पिता ने शव के साथ उसकी बाइक को भी दफनाया, जाने क्या था वजह आप भी रोक नहीं पाएंगे आंसू

बेटे की मौत के बाद पिता ने शव के साथ उसकी बाइक को भी दफनाया, जाने क्या था वजह आप…

CG Road Accident : 15 वर्षीय नाबालिग चला रही थी कार, तीन को उड़ा डाला, पिता समेत नाबालिग पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

धरमजयगढ़ : पिछले दिनों हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया…

1 of 7