Durg

CG News : होटल के वॉशरूम में कैमरा, वेटर चोरी – चोरी बना रहा था युवती का वीडियो, युवती के देखते ही वेटर फरार

दुर्ग : भिलाई के प्रसिद्ध होटल हरीराज में वॉशरूम गई एक युवती का कथित तौर पर वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है। युवती ने वॉशरूम में मोबाइल देखा, जिसके बाद उसने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पर दी। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी वेटर फरार हो चुका था। जानकारी के मुताबिक, युवती होटल हरीराज के वॉशरूम में गई थी।

इसी दौरान उसकी नजर मोबाइल फोन पर पड़ी। युवती को संदेह हुआ कि वॉशरूम के अंदर से उसका वीडियो बनाया जा रहा है। इसके बाद उसने बिना देर किए 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वेटर वहां से फरार हो गया था। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है। मामले में भिलाई नगर पुलिस प्रार्थिया से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

वहीं, घटना को लेकर होटल संचालक फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहा है। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों समेत अन्य बिंदुओं की भी जांच कर रही है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही वीडियो बनाए जाने और घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले को लेकर ASP मणिशंकर चंद्रा का बयान भी सामने आया है। भिलाई नगर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार वेटर की तलाश की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

फिर बढ़ी कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें! ईओडब्ल्यू ने जारी किया नोटिस, जानें किस मामले में भेजा समन

रायपुर : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है। दअरसल,…

CG Crime : नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति ने सिर पर मुक्के मारे फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग : धमधा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता अन्नू खांडे की हत्या के मामले में पुलिस…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

1 of 23