छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चांदामेटा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बच्ची आंगनबाड़ी सहायिका आराम करती दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं एक बच्ची उसके पैर दबाती हुई नजर आ रही है।
वीडियो सामने आने के बाद बच्ची के परिजनों ने मामले को लेकर शिकायत की है। परिजनों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र में बच्ची से इस तरह का काम कराया गया। उन्होंने मामले की जांच कर संबंधित सहायिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों ने इस संबंध में परियोजना अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही वीडियो की वास्तविक परिस्थितियों और जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।



























