Raipur

गांधी जयंती के अवसर पर श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर : गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर जिला उद्योग संघ द्वारा आज औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम तथा आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने फलदार पौधे लगाए। इस अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 100 पौधे लगाए गए। मंत्री देवांगन ने उपस्थित लोगों को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल कर उसे संरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया।

मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में गांधी- शास्त्री की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

उद्योग एवं वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री देवांगन ने आज महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने कोरबा के बुधवारी बाजार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा और कोसाबाड़ी चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मंत्री देवांगन ने इस अवसर पर महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान-जय किसान’ संदेश का स्मरण किया।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

CG : नायब तहसीलदारों को दिवाली की सौगात, प्रमोट होकर बने तहसीलदार, तत्काल हो गया तबादला, देखिए पूरी सूची

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी है। सरकार ने आज नायब…

1 of 144