Janjgir - Champa

CG : 22 लोगों की जान लेने वाला “मौत का पिकनिक स्पॉट” बंद.. जिला प्रशासन ने लगाई एंट्री पर रोक, बोर्ड पर लिखी चेतावनी

जांजगीर-चाम्पा : जिले का मशहूर लेकिन खतरनाक पिकनिक स्पॉट देवरी को फिलहाल अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है। यहाँ आने-जाने वालों के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगा दिया गया है। लगातार हो रहे हादसे और जनहानि को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह बड़ा फैसला लिया है।

हालाँकि हादसों के बीच पहले भी इस स्पॉट में सुरक्षा उपायों को लेकर सवाल उठते रहे है। लेकिन इस बार जिला कलेक्टर ने देवरी पिकनिक स्पॉट पर किसी की की भी आवाजाही पर रोक लगा दी है। इस पर्यटन वाले जगह पर अबतक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। सभी की मौत डूबने से ही हुई है।

पिछले दिनों हुई थी 3 की मौत देवरी में मिली लाशें

गौरतलब है कि, बीते शुक्रवार को देवरी के हसदेव नदी पर एक बड़ा हादसा सामने आया था। देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मनाने आए तीन छात्र गहरे पानी में डूब गए थे। तीन लोग नदी की तेज धारा में नहाने के लिए उतरे थे। नहाने के दौरान उनको नदी की गहराई का पता नहीं चला और वो तेज बहाव में बह गए।

पिकनिक स्पॉट पर 3 छात्र डूबे

जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी चिचौली गांव स्थित हसदेव नदी में शुक्रवार को हुए हादसे के बाद लापता तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दोनों के शव पत्थरों के नीचे खोह में फंसे मिले। हादसे के बाद से ही एसडीआरएफ, डीआरएफ और पुलिस की टीमें लगातार नदी में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही थीं। रविवार सुबह दो और शव मिलने के साथ ही तीनों लापता छात्रों की तलाश पूरी हो गई।

शुक्रवार को बिलासपुर स्थित चौकसे कालेज के तीन छात्र व चार छात्राएं पिकनिक मनाने बलौदा ब्लाक के देवरी-चिचोली पहुंचे थे। सेल्फी लेने के दौरान चिरमिरी निवासी पवन पाल का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया और बहने लगा। अपने दोस्त को बचाने के लिए मुरारी साहू और सचिन सिंह भी एक एक कर नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से बह गए थे।

सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए थे। हादसे के बाद नदी में लगातार सर्च अभियान चलाया गया। बचाव दल ने नदी के विभिन्न हिस्सों में तलाश की। रविवार सुबह करीब 6:15 बजे निवासी सचिन सिंह (23), पिता यशवंत सिंह, निवासी सूरजपुर अंबिकापुर का शव नदी से बरामद किया गया। इसके बाद करीब सुबह सात बजे मुरारी साहू (22), पिता अशोक साहू, निवासी कवर्धा का शव भी नदी से निकाल लिया गया।

इससे पहले शनिवार को पवन पाल, निवासी चिरमिरी का शव बरामद किया जा चुका था। शव को पोस्टमार्टम के लिए बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिए गए।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : दो माह बाद भी अनसुलझा कोसा हत्याकांड, अब गांव में डेरा डालेगी पुलिस ASP के नेतृत्व में SIT गठित

जांजगीर-चांपा : मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में करीब दो माह पहले हुए अमित…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

CG : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

जांजगीर-चांपा : शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये…

1 of 16