Bilashpur

चलती फ्लाइट का इंजन हुआ फेल, 40 यात्री थे सवार … बिलासपुर से भरी थी उड़ान, जानें फिर आगे क्या हुआ

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए दिल्ली जा रहे एलायंस एयर फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया जब फ्लाइट की बाएं इंजन में तकनीकी समस्या आने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग की गई। बताया जा रहा है शुक्रवार को विमान के बाएं इंजन का आयल प्रेशर कम होने पर 2:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग की गई।

क्रू समेत 40 लोग थे सवार

मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में क्रू समेत 40 लोग सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। एलायंस एयर की उड़ान संख्या 9I698 ने शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज के लिए उड़ान भरी थी। विमान करीब 11:58 बजे प्रयागराज पहुंचा। यहां कुछ देर रुकने के बाद दोपहर 12:33 बजे उसने नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

फ्लाइट की इंजन में आई समस्या

दिल्ली पहुंचने से पहले मेरठ के आसपास विमान के बाएं इंजन में आयल प्रेशर कम होने की तकनीकी समस्या सामने आई। पायलट ने दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति मांगी और विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। दोपहर करीब 2:15 बजे विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

एलायंस एयर के प्रवक्ता ने क्या कहा?

एलायंस एयर के प्रवक्ता के अनुसार विमान ट्विन-इंजन टर्बोप्रॉप एटीआर 72-600 था। आयल प्रेशर कम होने के कारण पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी थी। विमान की तकनीकी जांच की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्लेन हादसा लैंडिंग के बाद अचानक फटा फ्लाइट का टायर, यात्रियों में मची दहशत; बाल-बाल टला बड़ा हादसा

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासा दाई केंवट एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर उस वक्त…

CG : ससुर को बताया पिता, बनवा लिया आधार कार्ड एक आरोपी से खुला 23 संदिग्धों तक पहुंचा बांग्लादेशी कनेक्शन

बिलासपुर : ससुर को अपना पिता बताकर आधार कार्ड समेत कई भारतीय दस्तावेज बनवाने का…

CG : सांसद – विधायकों के आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट, कई केस अब भी लंबित

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश के सांसदों और विधायकों से जुड़े आपराधिक…

CG High Court : छुट्टी के दिन खुला हाईकोर्ट, छात्रहित में हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, कॉलेजों में एडमिशन को लेकर ….

बिलासपुर : दिवाली की छुट्टियों के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने छात्रहित से जुड़ा एक…

1 of 42