Bilashpur

CG News : CRPF कैंप में संदिग्ध परिस्थिति में जवान का मिला शव, पेड़ पर लटकी मिली लाश

बिलासपुर : सकरी थाना क्षेत्र के भरनी स्थित CRPF कैंप परिसर में एक जवान ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान का शव कैंप परिसर में पेड़ पर लटका मिला। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक जवान की पहचान 33 वर्षीय जयप्रकाश गहिर के रूप में हुई है। वह ओडिशा के बलांगीर जिले का रहने वाला था और CRPF में आरक्षक के पद पर तैनात था।

कैंप परिसर में पेड़ पर मिला शव

जानकारी के मुताबिक, जवान का शव भरनी कैंप परिसर में पेड़ पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल जवान के आत्महत्या करने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जवान ने यह कदम क्यों उठाया। घटना की सूचना जवान के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : ‘मुझसे यौन संबंध बनाओ वरना’ बिलासपुर रेल मंडल के इस अफसर पर लगे सनसनीखेज आरोप, जानें किसने की शिकायत

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल के एक अधिकारी पर महिला कर्मचारी ने…

CG : इंस्टाग्राम पर दोस्ती तोड़ना पड़ा भारी छात्रा को एसिड अटैक और अपहरण की धमकी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोशल मीडिया पर दोस्ती खत्म करने को लेकर एक…

CG : भाजपा पार्षद और साथियों के साथ मारपीट भाजपा नेता ही ने दी थी पीड़ित की 25 लाख रुपए की सुपारी जानिए पूरा मामला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और साथियों…

High Court : मां की मौत के बाद किसे मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति? अविवाहित बेटी या सौतेला बेटा, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

CG Viral Video : ‘काम करना पड़ेगा नहीं तो होगी कार्रवाई’, यहां के CMO पर भड़के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, देखें वायरल वीडियो

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के तखतपुर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष…

1 of 44