Kawardha

CG Crime : छत्तीसगढ़ में लाश के साथ दुष्कर्म, दरिंदे ने मरने के बाद 16 साल की नाबालिग से पूरी की हवस

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दरिंदे ने 16 वर्षीय नाबालिग को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं मौत के बाद भी उसकी लाश के दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पूरा मामला पांडातराई थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार एक घर में नाबालिग की खून से लथपथ लाश मिली है। सूचना के बाद एसपी सहित पुलिस, एफएसएल टीम, डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी की और शक के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की। सबूतों और बयान के आधार पर गांव के ही आरोपी राजीव घृतलहरे (35 वर्ष) की पहचान हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पिता के साथ जमीन को लेकर विवाद

आरोपी राजीव धृतलहरे ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया है कि किशोरी के पिता के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात से नाराज आरोपी मृतक किशोरी के घर करीब 11 बजे सुबह गया। उस वक्त घर में किशोरी अकेली थी और बाकी सदस्य खेत गए थे, छोटा भाई स्कूल गया था। इस मौके का फायदा उठाते हुए उसने नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन उसने जब विरोध किया और भागने की कोशिश की तो आरोपी उसे खींचकर कोठार के पास ले गया और वहां रखे सब्बल से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश के साथ भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : अप्राकृतिक संबंध और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर शिक्षक का मर्डर, नाबालिग ने किया गला रेतकर हत्या

कवर्धा : कबीरधाम जिले में चर्चित सत्यमदास मानिकपुरी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा…

CG Crime : प्रेमिका बनाती थी शादी का दवाब, प्रेमी ने हत्या कर शव को वाटरफॉल में फेंका, फिर महाराष्ट्र में पकड़ाया

कवर्धा : कबीरधाम जिले के चर्चित रानीदहरा जलप्रपात में कुछ दिन पहले मिली महिला की…

CG Crime : झगड़े के बाद पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या, फिर झांसा देने, डेडबॉडी को लेकर पहुंच गया अस्पताल

कवर्धा : पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिम्हईपुर से एक दिल दहला देने वाला…

1 of 6