Kanker

CG News : आंगनबाड़ी की लापरवाही से गई मासूम की जान, नदी के पानी में मिला शव

कांकेर : जिले में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। कांकेर थाना क्षेत्र के एमजी वार्ड में नदी में डूबने से तीन साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान शिवासु बाल्मीकि के रूप में हुई है। इस घटना ने आंगनबाड़ी की लापरवाही को उजागर किया है, जहां बच्चे रोजाना की तरह गए थे। बता दें कि मासूम बच्चे आंगनबाड़ी में समय बिताने के बाद नदी की ओर चला गया, जहां यह हादसा हुआ।

आंगनबाड़ी कर्मचारियों की लापरवाही के कारण बच्चों की देखरेख में कमी रही, जिसके चलते यह घटना घटी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही कांकेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृत बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बदला खाद खरीदने का नियम! अब किसानों को इस APP से लेना होगा टोकन, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

कांकेर : अगर आप छत्तीसगढ़ में रहते हैं और खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं तो यह खबर…

CG Crime : इलाज के नाम पर नाबालिग से दरिंदगी का आरोप, 5 महीने की गर्भवती मिली बच्ची 44 वर्षीय वैद्यराज गिरफ्तार

कांकेर : छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है।…

1 of 9