Durg

CG News : ऐसा क्या हुआ कि प्लांट में महिला मजदूर ने लगा ली फांसी, मौके पर पुलिस मौजूद

दुर्ग : जिले के एनएसपीसीएल पुरैना पावर प्लांट में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 54 वर्षीय महिला मजदूर रामेश्वरी साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रामेश्वरी पिछले 15 वर्षों से इस पावर प्लांट में मजदूरी का काम कर रही थीं। सुरक्षा गार्ड की सूचना पर पुरानी भिलाई पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि रामेश्वरी साहू, जो डुंडेरा की निवासी थीं, ने कार्यस्थल पर ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच कर रही है। फिलहाल, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिसके चलते इस घटना के पीछे की वजह एक रहस्य बनी हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विवेचना में जुट गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, ‘मटका फोड़’ आंदोलन में भाजपा नेता घायल, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

दुर्ग/भिलाई :4 नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा…

CG: अपराधियों के हौसले बुलंद, 24 घंटे के अंदर 2 युवकों की हत्या, कहीं टंगिए से वार तो कहीं पत्थर से कुचला सिर

दुर्ग:- जिले में एक ही दिन के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर दो हत्या की वारदात हुई…

1 of 17