मध्य प्रदेश

जहरीली शराब से भाजपा नेता सहित 11 लोगों की मौत, 20 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, इधर आबकारी-पुलिस विभाग के कई अफसर सस्पेंड

सागर : मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 74 लोग अस्पताल में भर्ती है। मृतकों में बरा भाजपा मंडल के महामंत्री हरनाम राय भी शामिल है। इस मामले को लेकर अब कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस ने ने बंडा थाने में 20 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। आरोप है कि ये सभी लोग सस्ती शराब को मिलावटी तरीके से ब्रांडेड बनाकर बेचते थे। अब पुलिस ने शराब के कारोबार और सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि मामला नौरोजा और घुघरा खुर्द गांव का है। रात में 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 14 लोगों की मौत हो गई। मौतों के बाद सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी ग्राम नौराज और गूगरा खुर्द पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया।

एहतियातन क्षेत्र की 7 शराब दुकानों को सील किया गया है। इनमें बरेठी, बंडा, शाहगढ़, मगरधा, विनायका, दलपतपुर और बरायठा की दुकानें शामिल हैं।अधिकारी दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेज रहे हैं।

अधिकारियों पर गिरी गाज

लापरवाही पर आबकारी-पुलिस विभाग के 5 अधिकारी सस्पेंड किए गए हैं। इनमें सहायक आबकारी आयुक्त कीर्ति दुबे, जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते, बंडा के आबकारी उप निरीक्षक रोशनी उरेते, गूगरा चौकी प्रभारी ASI पूरन सिंह और बंडा थाना प्रभारी राजेंद्र कुशवाहा शामिल हैं। संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी नीरज श्रीवास्तव को ग्वालियर मुख्यालय अटैच किया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

पहले लड़की के साथ किया दुष्कर्म, फिर मौत के घाट उतारकर फेंक दिया कुएं के अंदर, अब सामने आई असली वजह

सागर : सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में कुएं के अंदर निर्वस्त्र मिली युवती की…

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

1 of 40